Jaw Pain Remedies: जबड़ों में दर्द की परेशानी होने पर खानपान से लेकर बोलना भी दुबर हो जाता है। ऐसी स्थिति में तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है। लेकिन अगर आप किसी कारणवश डॉक्टर के पास नहीं जा पा रहे हैं तो इसका घर पर कुछ आसान तरीकों से इलाज किया जा सकता है, जिससे जबड़ों के दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे, जिससे जबड़ों में होने वाले दर्द से आराम पा सकते हैं। आइए जानते हैं जबड़ों में होने वाले दर्द की परेशानी को कैसे (Jaw Pain Remedies at Home) कम करें?
जबड़ों के दर्द को कम करने के लिए अपनाएं ये उपाय
जबड़ों में दर्द का कैसे करें इलाज?
जबड़ों के दर्द की समस्या को दूर करने के लिए आप कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार उपायों के बारे में-
लैवेंडर तेल का करें इस्तेमाल
जबड़ों में दर्द की परेशानी को दूर करने के लिए आप लैवेंडर तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको दर्द से काफी आराम मिल सकता है। इस तेल का प्रयोग करने के लिए 1/4 चम्मच लैवेंडर तेल लें। इसमें 1 से 2 चम्मच नारियल तेल को मिक्स करें। इसके बाद इसे दर्द से प्रभावित हिस्से पर लगाएं और करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे जबड़ों के दर्द से काफी हद तक आराम मिलेगा।
ऑयल पुल्लिंग जबड़ों के दर्द से दिलाए राहत
जबड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप ऑयल पुल्लिंग कर कते हैं। इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को कम किया जा सकता है। साथ ही कई अन्य परेशानियां कम होती हैं। ऑयल पुल्लिंग करने के लिए 1 चम्मच नारियल तेल लें। इसे मुंह में रखकर करीब 10 मिनट तक कुल्ला करें। इसके बाद इसे थूक दें। इससे जबड़ों के दर्द से आराम मिलेगा। साथ ही यह दर्द और सूजन से भी आराम दिला सकता है।
पुदीने से करें जबड़े के दर्द को कम
पुदीने के तेल से जबड़ों के दर्द की परेशानी को कम करने में मदद मिल सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 से 2 चम्मच पुदीने के तेल लें। इसमें 1 से 2 चम्मच ऑलिव ऑयल मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को प्रभावित हिस्से पर लगाकर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे जबड़ों में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
