Early Symptoms of Diabetes : आज खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से डायबिटीज यानी मधुमेह एक आम बीमारी बन चुकी है। बड़ी उम्र के लोगों में ज्यादा देखने को मिलने वाला ये रोग आज युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। डायबिटीज की समस्या तब और गंभीर हो जाती है, जब लोग इसके शुरुआती लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। जब तक उन्हें इसका पता चलता है, तब तक स्थिति काफी गंभीर हो जाती है। इसलिए आज हम आपको डायबिटीज की शुरुआत में दिखने वाले कुछ खास लक्षण बताने जा रहे हैं। जिन्हें आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आज हम आपको वे 3 बदलाव बताएंगे जो डायबिटीज की शुरुआत का साफ संकेत हो सकते हैं।
बार-बार प्यास लगना
यदि आपको सामान्य से ज्यादा प्यास लगने लगी है और रात में सोते समय भी अक्सर पानी पीने के लिए उठना पड़ता है, तो आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। यदि आपको दिन में 8-10 बार प्यास लगने लगी है, तो ये सामान्य नहीं है, आपको शुगर लेवल चेक करा लेना चाहिए।
यह भी पढ़ें - रोजाना खाने के बाद बस 10 मिनट करें ये सिंपल काम, ब्लड शुगर कंट्रोल समेत सेहत को मिलेंगे अनोखे फायदे
आंखों का धुंधलापन
क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज का असर आपकी आंखों पर भी दिखाई देता है। जी हां यदि आपकी आंखों से धुंधला दिखने लगा है और आंखों में परेशानी बढ़ती जा रही है। तो आपको एक बार डायबिटीज का चेकअप करा लेना चाहिए।
वजन घटना
यदि आपका वजन अचानक तेजी से कम होने लगा है, तो ये शुगर लेवल बढ़ने का संकेत हो सकता है। जब शरीर में ब्लड शुगर का लेवल बहुत अधिक होता है, तो शरीर ऊर्जा के लिए ग्लूकोज का बेहतर उपयोग नहीं कर पाता है। जिसमें ऊर्जा के लिए मांसपेशियों को तोड़ना शुरू कर देता है। जिससे आपका वजन तेजी से कम होने लगता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
