लंग कैंसर को रोकने की दिशा में बड़ी उम्मीद, ब्लड टेस्ट से 5 साल पहले मिल जाएगा खतरे का संकेत

Lung Cancer: लंग कैंसर से बचाव की दिशा में एक अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में हुई एक रिसर्च के मुताबिक अब एक साधारण ब्लड टेस्ट से आपको 5 साल पहले लंग कैंसर का पता चल जाएगा।

Lung Cancer: फेफड़ों का कैंसर (लंग कैंसर) दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। हर साल लाखों लोग इस बीमारी की चपेट में आते हैं और इनमें से बड़ी संख्या ऐसे मरीजों की होती है, जिनमें बीमारी का पता काफी देर से चलता है। यही वजह है कि मेडिकल फील्ड में लंबे समय से ऐसे तरीकों की तलाश में जुटा था, जिनकी मदद से फेफड़ों के कैंसर का जोखिम समय रहते पहचाना जा सके और बीमारी को विकसित होने से पहले ही रोका जा सके।

Lung Cancer

ब्लड टेस्ट से चलेगा लंग कैंसर का पता (फोटो- AI Image)

हालांकि अब द फ्रांसिस क्रिक इंस्टीट्यूट और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के वैज्ञानिकों की एक अंतरराष्ट्रीय टीम ने इस दिशा में एक ऐसी खोज की है, जिसे भविष्य में कैंसर की रोकथाम की दिशा में गेम चेंजर माना जा सकता है। शोधकर्ताओं ने एक ऐसा ब्लड टेस्ट (Blood Test for Lung Cancer) किया है, जिससे लंग कैंसर का पता लगाना आसन हो सकता है। इस टेस्ट में रक्त में मौजूद कुछ विशेष प्रोटीनों की पहचान की है, जो फेफड़ों के कैंसर को विकसित होने से पांच साल से भी संकेत दे सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके बारे में...

End of Feed