किस विटामिन की कमी से कमजोर होने लगती हैं नसें, कांपने लगता है शरीर का एक-एक अंग

शरीर के लिए कई तरह के पोषक तत्व जरूरी होते हैं, जिसमें प्रोटीन, मिनरल्स और विटामिन शामिल हैं। इनमें से किसी भी चीज की कमी होने पर आपके शरीर में अलग-अलग परेशानियां दिखने लगती हैं। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे विटामिन-बी12 की कमी के कारण हमारा शरीर कांपने लगता है।

हमारे शरीर की दैनिक गतिविधियां, जैसे चलना, बोलना, सोचना या महसूस करना हैं। ये सभी काम हम नर्वस सिस्टम यानी तंत्रिका तंत्र के द्वारा कर पाते हैं। यही कारण है कि तंत्रिका तंत्र हमारे लिए काफी अहम पार्ट होता है। यही कारण है कि तंत्रिका तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है।लेकिन इन सभी पोषक तत्वों में विटामिन B12 सबसे अहम होता है। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी होने पर हमारी नसें कमजोर होने लगती हैं। आइए जानते हैं इसके इफेक्ट और पूर्ति के उपाय...

नसों की कमजोरी का कारण (Photo - Canva)

विटामिन-बी12 का शरीर पर असर

शरीर में यदि विटामिन-बी12 की कमी हो जाए तो इससे आपको कई तरह की परेशानियां महसूस हो सकती हैं। जिसमें नसों की कमी काफी अहम है, क्योकि इसका असर आपके पूरे शरीर पर दिखता है। विटामिन-बी12 की कमी के कारण हाथों और पैरों में झनझनाहट, सुन्नपन, कमजोरी, चलने में असंतुलन और यहां तक कि याददाश्त कमजोर होना जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। आइए जानते हैं विटामिन-बी 12 की पूर्ति के उपाय...

End of Feed