Balo Ko Mota Ghana Kaise Karne Ke liye kya Piye: आपको भी लगता है कि पहले जैसी घनी चोटी अब बस एक पतली सी पूंछ बन गई है? बाल हर दिन टूटते जा रहे हैं और हेयर वॉल्यूम तो जैसे गायब ही हो गया है? खासकर 30 की उम्र पार करते ही बालों का कमजोर होना, झड़ना और पतला होना एक आम परेशानी बन चुकी है।
Balo Ko Mota Ghana Kaise Karne Ke liye kya Piye
इंस्टाग्राम पर हेल्थ इंफ्लुएंसर, हार्मोन एंड गट हेल्थ डाइटिशियन मनप्रीत कालरा का मानना है कि इसके पीछे वजह है हमारे शरीर में बढ़ती सूजन और न्यूट्रिशन की कमी। उनका कहना है कि सिर्फ 90 दिन तक एक खास घरेलू ड्रिंक पीने से बाल फिर से घने और मजबूत हो सकते हैं, वो भी बिना किसी केमिकल या महंगे ट्रीटमेंट के। चलिए इस चमत्कारी ड्रिंक के बारे में जानते हैं...
30 के बाद क्यों शुरू हो जाती हैं बालों से जुड़ी समस्याएं - Hair Problems In 40s Causes in hindi
डायटीशियन मनप्रीत बताती हैं कि 30 की उम्र पार करते ही शरीर में कई तरह के बदलाव आने लगते हैं। बालों की सेहत पर इसका असर सबसे जल्दी दिखता है। इस उम्र के बाद हमारे शरीर में आयरन, जिंक और हेल्दी फैट्स की कमी हो जाती है, जो बालों की जड़ों को कमजोर कर देती है। इसके अलावा, शरीर के अंदर धीरे-धीरे सूजन यानी इन्फ्लेमेशन भी बढ़ने लगती है। यह सूजन स्कैल्प को नुकसान पहुंचाती है और बाल झड़ने का कारण बनती है।
बढ़ती उम्र के साथ बालों की समस्याओं से बचने का क्या है उपाय
डाइट एक्सपर्ट मनप्रीत का कहना है कि अगर हम अपनी डाइट में इन जरूरी पोषक तत्वों की भरपाई करें और खाने में एंटी-इन्फ्लेमेटरी चीजें शामिल करें, तो बालों का झड़ना और पतला होना काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। सिर्फ सही न्यूट्रिशन से ही बालों की जड़ों को दोबारा ताकत दी जा सकती है और वॉल्यूम वापस लाया जा सकता है।
बालों को मोटा-घना बनाने के लिए पिएं ये खास ड्रिंक - Drink To Make Hair Strong And Thicker In Hindi
डायटीशियन की मानें तो एक खास स्मूदी बनाकर पीने से बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। बालों को घना करने वाली इस स्मूदी में ऐसे नेचुरल इंग्रीडिएंट्स डाले गए हैं जो बालों को अंदर से पोषण देते हैं और जड़ों को मजबूत करते हैं। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं...
सामग्री:
- नारियल के 3-4 स्लाइस: इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं जिनेसे स्कैल्प को पोषण मिलता है।
- रागी पाउडर- 2 टेबलस्पून: यह आयरन और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है।
- भिगोई हुई किशमिश – 5: इनमें नेचुरल आयरन और मैग्नीशियम होता है।
- कद्दू के बीज- 1 टेबलस्पून: इनमें मौजूद जिंक और विटामिन E बालों की टूट-फूट को रोकते हैं।
- सूरजमुखी के बीज- 1 टेबलस्पून: इनमें मौजूद बायोटिन से बालों का स्ट्रक्चर मजबूत होता है।
- इलायची- 2 दाने: यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाती है।
- दालचीनी- एक चुटकी: यह कोलेजन सपोर्ट में मदद करती है और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है।
बनाने का तरीका
- नारियल के स्लाइस को पानी के साथ ब्लेंड करें और ताजा नारियल दूध तैयार करें।
- रागी पाउडर को धीमी आंच पर हल्का भूनें और फिर पानी डालकर उसका घोल बना लें।
- अब ब्लेंडर में नारियल दूध, रागी घोल, किशमिश, दोनों तरह के बीज, इलायची और दालचीनी डालें।
- सभी चीजों को अच्छी तरह से ब्लेंड करें और स्मूदी को ताजा पी लें।
90 दिन तक इस ड्रिंक को पीने से मिलेंगे चमत्कारी फायदे
- बाल झड़ना धीरे-धीरे कम होने लगेगा।
- शरीर में आयरन और मिनरल्स की कमी पूरी होगी।
- जड़ें मजबूत होंगी और बालों की ग्रोथ बेहतर होगी।
- स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा जिससे बालों को सही पोषण मिलेगा।
- बाल दिखने लगेंगे ज्यादा घने, मजबूत और चमकदार।
- सबसे खास बात इसमें कोई केमिकल नहीं, सब कुछ 100% नैचुरल है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
