सुबह का नाश्ता ऐसा हो तो Gut Health रहेगी दुरुस्त, डॉ. Saurabh Sethi ने बताए 7 ऑप्शन

Healthy Breakfast: डॉक्टर सौरभ सेठी के बताए इन 7 नाश्तों को आप अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

Healthy Breakfast: सुबह की शुरुआत हम जिस खाने से करते हैं, उसका असर सिर्फ पेट भरने तक सीमित नहीं रहता। दिन की पहली मील हमारी भूख, ऊर्जा और पाचन से जुड़ी आदतों को प्रभावित कर सकती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं, तो कुछ लोग रास्ते में चाय-पराठा या सिर्फ कॉफी के सहारे सुबह निकाल देते हैं। इसके बाद पेट फूलना, जल्दी भूख लगना और दिनभर मीठा खाने की इच्छा जैसी परेशानियां महसूस हो सकती हैं। हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड से ट्रेंड गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर सौरभ सेठी ने ऐसे ही लोगों के लिए कुछ आसान नाश्ते के विकल्प बताए हैं। उनका फोकस ऐसे भोजन पर है जिसमें प्रोटीन, फाइबर, प्रीबायोटिक और प्रोबायोटिक फूड्स शामिल हों।

Healthy Breakfast

इन नाश्तों को करें रूटीन में शामिल (फोटो: Instagram)

1. सादा दही, फल और बीज

डॉक्टर सौरभ सेठी के मुताबिक, सादा दही एक अच्छा नाश्ता विकल्प हो सकता है। खासकर ऐसा दही जिसमें अतिरिक्त चीनी न मिली हो। दही में जीवित बैक्टीरियल कल्चर पाए जा सकते हैं, जबकि इसमें मौजूद प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है। इसमें आप स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी, केला या आम जैसे फल मिला सकते हैं।

End of Feed