सिर्फ खाना ही नहीं तनाव भी बिगाड़ता है पेट, Dr Pal से जानें Gut Health का आसान तरीका

Dr Pal के अनुसार, शरीर और दिमाग कई चीजें दोहराने से उन्हें धीरे-धीरे अपनाना सीखते हैं। आभार को लेकर खुद पर दबाव बनाने के बजाय इसे सहज तरीके से अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है।

Gut Health Tips: कई बार पेट से जुड़ी परेशानी सिर्फ खाने-पीने की वजह से नहीं होती। पेट में गैस, एसिडिटी, पेट फूलना या बार-बार होने वाली बेचैनी के पीछे तनाव और मानसिक दबाव भी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. पलानीअप्पन मणिकम (Dr. Palaniappan Manickam) जो यूट्यूब पर Dr. Pal के नाम से फेमस हैं ने अपने यूट्यूब वीडियो में इस मुद्दे पर खुलकर बातचीत की है।

Dr Pal Gut Health

सिर्फ खाना ही नहीं तनाव भी बिगाड़ता है पेट

Dr Pal ने अपने वीडियो में बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में आभार यानी अपनी जिंदगी की अच्छी चीजों और लोगों के प्रति कृतज्ञता महसूस करना भी तनाव को संभालने में मदद कर सकता है। इसका मतलब यह नहीं है कि सिर्फ कुछ सकारात्मक बातें सोच लेने से पेट की हर समस्या ठीक हो जाएगी। असल बात यह है कि जब शरीर और दिमाग को सुरक्षा और सुकून का एहसास होता है, तो तनाव से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं।

End of Feed