डेली 20 मिनट की वॉक सुधार सकती है दिमाग की सेहत, हार्ट सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन ने बताए फायदे

कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन कहते हैं कि आपको हर दिन भारी कसरत करने की जरूरत नहीं है, बस रोजाना अपनी दिनचर्या में 20 मिनट की वॉक या हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग शामिल करें।

आज की व्यस्त लाइफस्टाइल में फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ दिमागी सेहत को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। हम अकसर वजन घटाने या दिल को मजबूत रखने के लिए एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शारीरिक गतिविधि का सबसे बड़ा फायदा हमारे मस्तिष्क को मिलता है?

Daily Walk Benefits

दिमाग को दुरुस्त रखने का सबसे आसान तरीका साबित हो सकती है डेली वॉक (Photo: iStock)

25 सालों के अनुभव वाले प्रसिद्ध कार्डियोवैस्कुलर सर्जन डॉ. जेरेमी लंदन के अनुसार, नियमित व्यायाम और केवल 20 मिनट की डेली वॉक हमारे दिमाग की कार्यप्रणाली को पूरी तरह बदल सकती है।डॉ. लंदन ने समझाया कि एक्सरसाइज किस तरह मस्तिष्क को सुरक्षा देती है और उम्र के साथ डिमेंशिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम करती है।

End of Feed