क्या मीठा खाने की वजह से होती है डायबिटीज? कब खतरनाक हो जाता है चीनी का सेवन, जानें कौन सी चीजें बढ़ाती हैं शुगर लेवल

Kya Chini Khane Se Diabetes Hota Hai - दुनिया भर में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। डायबिटीज का कारण कुछ लोग लाइफस्टाइल तो कुछ लोग खानपान को समझते हैं। वहीं कुछ लोगों का ये भी मानना होता है कि मीठा खाने से आपको डायबिटीज की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है कि मीठा खाना डायबिटीज का कारण बन सकता है। आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से...

दुनियाभर में डायबिटीज के मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. वहीं बात करें देश की तो यहां भी लगभग 10 करोड़ से ज्यादा लोग डायबिटीज के शिकार हो गए हैं। इसकी गंभीरता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इसके कारण आपको कई तरह की और भी समस्याएं होने लगती हैं। डायबिटीज के मरीजों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। डायबिटीज को पहले बुजुर्गों की बीमारी कहा जाता था लेकिन आज इससे काफी कम आयु के लोग भी पीड़ित हो रहे हैं। आज युवाओं और यहां तक की कम उम्र के बच्चों में भी टाइप-2 डायबिटीज जैसे गंभीर रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है। खराब खानपान और लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल डायबिटीज जैसे खतरे की मुख्य वजह बनती है। इस रोग के फैलाव की बात करें तो खासतौर पर शहरी इलाकों में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसका कारण शहरों में लगातार खराब होती लाइफस्टाइल और खानपान है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डायबिटीज को लेकर आम धारणा यह है कि यह रोग ज्यादा मीठा खाने से भी होता है। यदि आप भी ऐसा सोचते हैं तो आज हम आपके इस सवाल का जवाब देने की कोशिश करेंगे। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए हमने बात की Dr. Vigyan Mishra Chief of lab Neuberg Diagnostics, Noida से। उन्होंने हमें इसके बारे में विस्तार से बताया।

Kya Chini Khane Se Diabetes Hota Hai

क्या है डायबिटीज? - What is Diabetes?

डायबिटीज यानी मधुमेह बीमारी तब होती है, जब आपका पैंक्रियाज इंसुलिन हार्मोन का उत्पादन कम कर देता है। इसके अलावा जब आपका शरीर इंसुलिन हार्मोन का उपयोग ठीक से नहीं कर पाता है, तो आपके शरीर में शुगर का लेवल बढ़ने लगता है। यह बढ़ा हुआ शुगर लेवल ही डायबिटीज का कारण बनता है। या दूसरे शब्दों में कहें, तो शरीर में बढ़ा हुआ शुगर लेवल ही डायबिटीज कहलाता है।

भारत में डायबिटीज के मरीज

दुनियाभर में शुगर पेशेंट्स तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा भारत में डायबिटीज के रोगियों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक अनुमान के मुताबिक भारत में टाइप-2 डायबिटीज के रोगियों की संख्या लगभग 8 करोड़ के आसपास है। इसमें भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि लगभग 50% लोग अपनी वास्तविक स्थिति से अंजान हैं। रोग से इतनी बड़ी संख्या में लोगों का अंजान होना एक गंभीर स्थिति पैदा करता है।

End of Feed