सूर्य ग्रहण 2024: नग्न आंखों से भूलकर भी न देखें सूर्य ग्रहण, हो सकता है गंभीर नुकसान, जानें ग्रहण के दौरान कैसे रखें आंखों का ख्याल

Surya Grahan Effects On Eyes Tips To Protect: सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ग्रहण के दौरान निकलने वाली हानिकारक किरणें कई तरह से सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। इसका सबसे अधिक प्रभाव आंखों पर पड़ता है। जानें आंखों को कैसे रखें स्वस्थ।

Surya Grahan Effects On Eyes Tips To Protect: सूर्य ग्रहण के दौरान बहुत सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपनी सेहत का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है, लेकिन आपको बता दें कि यह हमारी आंखों को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि सूर्य ग्रहण कभी भी नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए। ग्रहण के दौरान बाहर जाने से भी बचना चाहिए। लेकिन अगर फिर भी आपको ग्रहण देखना है या ग्रहण के दौरान घर से बाहर रहना जरूरी है, तो इस दौरान आंखों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखने से आंखों क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं और इस दौरान आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Tips To Protect Eyes During Surya Grahan

Tips To Protect Eyes During Surya Grahan

नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखने के नुकसान क्या हैं - Disadvantages Of Watching Solar Eclipse With Naked Eyes

आपको बता दें कि सूर्य ग्रहण के दौरान इससे हानिकारक किरणें या रोशनी निकलती है। जिसका हमारी आंखों पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। यही कारण है कि बचपन से ही हमारे पेरेंट्स ग्रहण के दौरान हमें घर से बाहर नहीं निकलने देते हैं। आंखों पर बिनी किसी प्रोटेक्शन के सूर्य ग्रहण देखने को आंखों की रेटिनी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि नग्न आंखों से सूर्य ग्रहण देखने की वजह से कोई व्यक्ति अंधा हो सकता है। ऐसा सिर्फ तभी हो सकता है, जब कोई व्यक्ति बहुत देर तक या लंबे समय ग्रहण को नग्न आंखों से देखता है। इससे दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन रेटिना और कोर्निया को यह नुकसान पहुंचा सकता है। सूर्य की हानिकारक किरणें रेटिना की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाती हैं। इसकी वजह से आंखों में लालिमा और जलन जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।

End of Feed