नाइट शिफ्ट में काम करने से हो सकता है सेहत को भारी नुकसान, कुछ ही दिनों में शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर

नाइट शिफ्ट का कल्चर तेजी से बढ़ता जा रहा है। लोग ज्यादा पैसा कमाने की होड़ में अपनी सेहत को दांव पर लगा रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाइट शिफ्ट में काम करना आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और वैश्वीकरण के दबाव के चलते आज हमारे देश में काम का एक नया कल्चर सामने आ रहा है, जिसे नाइट शिफ्ट कहा जाता है। इस तरह के काम के लिए लोग आपको अधिक धन की पेशकश भी करते हैं। जिसके प्रभाव में आकर लोग अक्सर इस तरह के ऑफर्स को अपना लेते हैं। यदि आप भी अपनी महत्वाकांक्षाओं के चलते इस नाइट शिफ्ट कल्चर में शिफ्ट हो चुके हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत को काफी भारी पड़ सकता है। जी हां नाइट शिफ्ट करने के आपकी सेहत को बहुत से साइड इफेक्ट झेलने होते हैं। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको नाइट शिफ्ट से होने वाले गंभीर नुकसानों के बारे मे आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Disadvantage of Night Shift

क्यों हानिकारक है नाइट शिफ्ट?

नाइट शिफ्ट के सेहत को होने वाले नुकसान की बात करें तो इससे आपकी बॉडी क्लॉक खराब हो जाती है। जिसका सीधा असर आपकी सेहत पर देखने को मिलता है। इसके साथ आयुर्वेद के अनुसार हमें सूरज के संपर्क में दिन में थोड़ी के लिए जरूर आना चाहिए। जो कि नाइट शिफ्ट के कारण हमारा दिन भर सोने में गुजर जाता है। जिससे हमारी सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं।

End of Feed