हर दूसरे पुरुष को हो रही है पेट से जुड़ी परेशानी, डॉक्टर ने बताई पुरुषों में पेट की बीमारियां बढ़ने की बड़ी वजह

Digestive Disorders in Men: आजकल पुरुषों में एसिडिटी, कब्ज, फैटी लिवर और IBS जैसी पाचन समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। आइए डॉक्टर से जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है।

Digestive Disorders in Men: क्या आपको अक्सर पेट भारी लगना, गैस बनना, सीने में जलन होना या कब्ज की परेशानी रहती है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। आजकल बड़ी संख्या में पुरुष (Men Health) पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि ये दिक्कतें अब सिर्फ बढ़ती उम्र के लोगों में ही नहीं, बल्कि 20-30 साल के युवाओं में भी तेजी से देखी जा रही हैं।

Digestive Disorders in Men

पुरुषों में बढ़ती पेट की बीमारियों की वजह डॉक्टर से जानिए

सीके बिड़ला हॉस्पिटल, दिल्ली के गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. विकास जिंदल के अनुसार, इसके पीछे हमारी बदलती जीवनशैली सबसे बड़ी वजह है। बाहर का तला-भुना खाना, पैकेट वाले फूड्स, देर रात तक जागना, समय पर खाना न खाना और घंटों एक जगह बैठे रहना पेट की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है।

End of Feed