Diet Vs Exercise: वजन कम करने के लिए अच्छी डाइट जरूरी है या एक्सरसाइज? शरीर की चर्बी पिघलाने के लिए क्या है बेस्ट, जानें किससे तेजी से होगा वेट लॉस

Diet Vs Exercise For Weight Loss In Hindi: वजन कम कम करने के लिए अक्सर लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं, कि एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद होता है या डाइटिंग करने से तेजी से वजन कम होता है? आपको बता दें कि दोनों के ही अपने अलग फायदे हैं। यहां जानें कौन सा विकल्प आपके लिए बेस्ट है।

Diet Vs Exercise For Weight Loss In Hindi: जब तेजी से वजन कम करने की बात आती है, तो आपने अक्सर देखा होगा कि लोग बहुत कम खाना शुरू कर देते हैं और जिम में भी घंटों पसीना बहाते हैं। इस तरह तेजी से वजन घटाने में मदद मिलती है। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी होते हैं, जो बहुत ज्यादा एक्सरसाइज नहीं करते हैं, सिर्फ डाइटिंग करते हैं और उनका वजन भी काफी तेजी से कम हो जाता है। वहीं ऐसे लोग भी हैं जो सिर्फ जिम में पसीना बहाकर ही वजन कम कर लेते हैं। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी असमंजस में रहते हैं कि आखिर वेट लॉस के लिए कौन सा तरीका बेहतर है। एक्सरसाइज करने से ज्यादा तेजी से वजन कम होता है या अच्छी डाइट लेने से? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Diet Vs Exercise For Weight Loss In Hindi

Diet Vs Exercise For Weight Loss In Hindi

वजन कम करने के लिए जरूरी है कम कैलोरी का सेवन

आपको बता दें कि वेट लॉस के लिए व्यक्ति को अपनी दैनिक कैलोरी की खपत को कंट्रोल करने की आवश्यकता होती है। उदाहरण के लिए अगर कोई व्यक्ति अपने खानपान से नियमित 2000 कैलोरी लेता है, तो वेट लॉस के लिए उसे नियमित 1700-1800 कैलोरी लेनी होंगी। अब इस कैलोरी को आप अपनी डाइट से भी कम कर सकते हैं और एक्सरसाइज से भी।

End of Feed