Health tips in Hindi: किसी भी स्वस्थ शरीर के लिए नियंत्रित मात्रा में रक्त कोशिकाओं का बनना बहुत अनिवार्य होता है। भले ही वो लाल रक्त कोशिकाएं यानी रेड ब्लड सेल्स हो या सफेद रक्त कोशिकाएं यानी वाइट ब्लड सेल्स। जब शरीर में इन दोनों ही ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है, तो गंभीर बीमारियां जैसे एनीमिया, विभिन्न तरह के संक्रमण, खराब रोग प्रतिरोधक प्रणाली जैसी समस्याओं की शिकायत हो सकती है।
शरीर के लिए आरबीसी और डब्ल्यूबीसी क्यों जरूरी है?
आपके शरीर को चलने, फिरने, बोलने से लेकर सांस लेने तक के लिए खून की आवश्यकता होती है। इन्ही आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रेड ब्लड सेल्स कार्य करते हैं। इसके माध्यम से ही फेफड़ों से लेकर शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाई जाती है। अगर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हुई, तो थकान, चक्कर आने जैसी शिकायत के साथ एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी होने का खतरा भी हो सकता है।
इसी तरह शरीर के लिए वाइट ब्लड सेल्स भी बहुत जरूरी होते हैं। क्योंकि ये आपकी बॉडी को संक्रामक बीमारियों और कई तरह के रोगों के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने में सहायता करते हैं। कई तरह के संक्रमण और बीमारियों के हानिकारक प्रभावों से बचाव सुनिश्चित करने के लिए ये सबसे जरूरी होते हैं। बता दें कि सफेद रक्त कोशिकाओं की कमी के कारण ल्यूकेमिया या ब्लड कैंसर, हेपेटाइटिस आदि जैसे रोग होने की अधिक संभावना और खतरा बना रहता है।
कोशिकाओं का स्तर बढ़ाने के लिए ये खाएंनेचुरल हेल्दी आहार का सेवन करने से शरीर हमेशा ही तंदुरुस्त रहता है। इसलिए अगर आपकी बॉडी में रक्त कोशिकाओं की कमी पाई जाती है। तो दवा और सप्लीमेंट्स पर अत्यधिक निर्भर रहने के बजाय आपको अपने खानपान पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। ऐसे कई पोषक खाद्य पदार्थ होते हैं, जिनको खाने से आपके शरीर के ब्लड सेल्स तेजी से बढ़ते हैं।
लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए –
- तरबूज
- किशमिश
- गाजर
- केल
- बीन्स
- दालचीनी
- चुकंदर
- पालक
- मटर
सफेद रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के लिए –
- विटामिन सी युक्त चीजें जैसे : नींबू, संतरा, आंवला, कीवी, स्ट्रॉबेरी, अंगूर
- ब्रोकली
- पालक
- दही
- अनार
- लाल शिमला मिर्च
- बादाम
- लहसुन
- अदरक
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता. किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें.)
