Diabetes Day 2022: डायबिटीज बन सकता है आपके अंधेपन का कारण, जानें मधुमेह और आंखों से जुड़े मिथक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 14, 2022, 06:25 PM IST

Diabetes Day 2022: यदि शुरुआती स्टेज में डायबिटीज को नियंत्रित कर लिया जाए, तो इसके भयावह रूप से बचा जा सकता है अन्यथा यह धीरे धीरे शरीर के सभी अंगों को अपनी चपेट में लेता जाता है। ​​बता दें डायबिटी आंखों के स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव डालता है। जी हां यह आपके अंधेपन का भी कारण बन सकता है। आइए जानते हैं डायबिटीज और आंखों से जुड़े मिथक।

Diabetes Day 2022: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसका कोई सटीक इलाज नहीं है। खानपान और जीवनशैली में परिवर्तन के कारण आजकल बच्चों से लेकर बड़ों तक दूसरा व्यक्ति डायबिटीज से ग्रस्त है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर साल करीब 1.6 मिलियन लोग डायबिटीज से अपनी जान गंवा देते हैं। वहीं दुनियाभर में डायबिटीज के रोगियों की संख्या करीब 422 मिलियन (Diabetes eye Disease) है । यदि शुरुआती स्टेज में डायबिटीज को नियंत्रित कर लिया जाए, तो इसके भयावह रूप से आप बच सकते हैं अन्यथा यह धीरे धीरे शरीर के सभी अंगों पर अपना प्रभाव डालता है।

Diabetes Day 2022

डायबिटीज और आंखों से जुड़े मिथक

आपको बता दें, डायबिटी आंखों के स्वास्थ्य पर भी काफी प्रभाव डालता है। आँखों पर इसके कई प्रभाव होते हैं, लेकिन हम उन्हें अनदेखा कर देते हैं क्योंकि हमें लगता है कि मधुमेह के कारण आंख को कुछ नहीं हो (Diabetes eye symptoms) सकता है। हम तभी कुछ करते हैं जब प्रभाव दिखाई देने लगता है और आंख में विभिन्न समस्याएँ नज़र आने लगती है। वास्तव में, हमें पता होना चाहिए कि मधुमेह और आंखों की रोशनी के बारे में कई मिथक हैं और इनके बारे में जागरूक होना महत्वपूर्ण है ताकि अपनी आंखों में समस्याएँ होते ही आप उनका इलाज करवा सकें। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर इन मिथकों को समझना और उनका पर्दाफाश करना महत्वपूर्ण है।

End of Feed