इंसुलिन बढ़ाने वाली ये 5 नेचुरल ड्रिंक्स हैं डायबिटीज की दुश्मन, कितना भी मीठा खा लें नहीं बढ़ता ब्लड शुगर!

  • Edited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Apr 3, 2023, 10:10 AM IST

How to manage diabetes in summer: गर्मियों में ठंडे और मीठे पेय पदार्थों का अधिक सेवन किया जाता है, जो मधुमेह के रोगियों के लिए किसी जहर से कम नहीं है, इसलिए आप डाइटीशियन द्वारा बताए गए इन हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करें, जो ब्लड शुगर और शरीर को नियंत्रित कर सकते हैं।

How to manage diabetes in summer: मधुमेह की बीमारी में मरीज का ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जिससे ज्यादा प्यास लगना, पेशाब लगना, थकान, वजन कम होना, आंखों में धुंधलापन जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर को नियंत्रित नहीं रखा जाए तो शरीर के कई हिस्सों को नुकसान होने का भी खतरा रहता है। गर्मियों के दिनों में ब्लड शुगर कंट्रोल करना और भी जरूरी हो जाता है। ब्लड शुगर कंट्रोल बनाए रखने के लिए आपको ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स लेवल कम हो क्योंकि ऐसे खाद्य पदार्थ या चीजें ब्लड शुगर नहीं बढ़ाती हैं।

Diabetes, Diabetes control Tips, Normal Blood Sugar Level

मधुमेह कम करने के लिए सबसे अच्छा पेय कौन सा है?

गर्मियों में हम ढेर सारा पानी पीते हैं और अन्य तरल पदार्थों का भी सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको गर्मियों में मीठे या कैलोरी वाले पेय पदार्थों से परहेज करना चाहिए। मुख्य समस्या यह है कि गर्मियों में मिलने वाले पेय मीठे होते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। NBT के मुताबिक फैट टू स्लिम की निदेशक न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा शेयर कर रही हैं कि कौन से समर ड्रिंक्स ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं और गर्मी को मात देते हैं।

End of Feed