डायबिटीज के लिए ब्लड टेस्ट कैसे कराएं? जानें कितनी देर की चाहिए फास्टिंग और कितनी देर में मिलेगी रिपोर्ट

Diabetes Blood Test: आज तेजी से बदलती लाइफस्टाइल में डायबिटीज एक गंभीर समस्या बनती जा रही है, जिसके इलाज के लिए समय पर जांच जरूरी है। आइए जानते हैं डायबिटीज के इलाज के लिए ब्लड टेस्ट कैसे कराएं?

Diabetes Blood Test: आज के दौर में डायबिटीज एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बन चुकी है। बदलती लाइफस्टाइल, खानपान की गलत आदतें और तनाव इसके बड़े कारण हैं। ऐसे में समय रहते ब्लड टेस्ट करवाना बेहद जरूरी हो जाता है, ताकि बीमारी को शुरुआती चरण में ही कंट्रोल किया जा सके। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि डायबिटीज का टेस्ट कैसे कराया जाए, कितनी देर फास्टिंग करनी चाहिए और इसकी रिपोर्ट कब मिलती है। यदि आपके मन में भी ऐसे सवाल अक्सर आते हैं, तो आइए इन सभी सवालों के जवाब आसान भाषा में समझते हैं।

Diabetes Blood Test

डायबिटीज के लिए ब्लड टेस्ट

डायबिटीज के लिए कौन-कौन से ब्लड टेस्ट होते हैं?

डायबिटीज की जांच के लिए मुख्य रूप से तीन तरह के ब्लड टेस्ट कराए जाते हैं। फास्टिंग ब्लड शुगर (FBS), पोस्ट प्रांडियल ब्लड शुगर (PPBS) और HbA1c टेस्ट। फास्टिंग ब्लड शुगर टेस्ट खाली पेट किया जाता है, जबकि PPBS खाने के 2 घंटे बाद होता है। वहीं HbA1c टेस्ट कराने से आपके पिछले 2-3 महीनों के औसत ब्लड शुगर लेवल सामने आता है।

End of Feed