डायबिटीज का असर क्या स्किन पर भी पड़ता है, जानें त्वचा की कौन सी समस्याएं देती हैं हाई ब्लड शुगर के संकेत

Diabetes and Skin Problems: क्या डायबिटीज में त्वचा पर खुजली, रूखापन, काले निशान और घाव देर से भरने जैसी समस्याएं सामने आती हैं। वर्ल्ड डायबिटीज डे (world diabetes day) डॉक्टर से जानें डायबिटीज और स्किन प्रॉब्लम से जुड़े बड़े सवाल और एक्सपर्ट से जानें इनके जवाब।

Diabetes and Skin Problems: डायबिटीज को आमतौर पर आंखों, किडनी और पैरों को प्रभावित करने वाली बीमारी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार बढ़ा हुआ ब्लड शुगर आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है? कई बार त्वचा पर होने वाले बदलाव डायबिटीज के शुरुआती संकेत भी हो सकते हैं। इसके बावजूद लोग इन्हें सामान्य खुजली, रूखापन या स्किन इंफेक्शन समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

diabetes and skin connection

हाई ब्लड शुगर का त्वचा पर असर, जानें स्किन समस्याओं से कैसे जुड़ी है डायबिटीज (AI Image)

इस बारे में डॉ. मनीषा अरोड़ा, डायरेक्टर - इंटरनल मेडिसिन, सीके बिरला हॉस्पिटल, दिल्ली बताती हैं कि डायबिटीज से पीड़ित करीब तीन में से एक व्यक्ति को जीवन में कभी न कभी त्वचा से जुड़ी समस्या हो सकती है। आइए डॉक्टर से 5 सवालों के जवाब में समझते हैं कि डायबिटीज का त्वचा पर क्या असर पड़ता है और किन लक्षणों को गंभीरता से लेना चाहिए।

End of Feed