कोविड 19 से जंग में भारत को बड़ी सफलता, कोरोना को जड़ से खत्म करेगी ये जड़ी बूटी, मिला रामबाण इलाज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 21, 2023, 11:21 AM IST

भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक और मुकाम हासिल किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने यह काम कर दिखाया है।

भारत ने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में एक और मुकाम हासिल किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ने यह काम कर दिखाया है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि अश्वगंधा से कोरोना वायरस को रोका जा सकता है। अश्वगंधा से प्राप्त हुआ एक खास तत्व सीधे उन प्रोटीन पर हमला करता है, जिनसे कोरोना वायरस का निर्माण होता है। विश्वविद्यालय की इस नई खोज को अंतरराष्ट्रीय जर्मन पेटेंट प्रदान किया गया है।

Coronavirus

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के मुताबिक, अश्वगंधा से प्राप्त एक नए एंटीवायरल अणु, सोमिनोन, ने कोरोना वायरस के संबंध में उल्लेखनीय रूप से 96 प्रतिशत निषेध का प्रदर्शन किया है। सोमिनोन के अद्वितीय गुणों की पहचान करने और उनका दोहन करने के लिए यह अनुसंधान दल पिछले तीन वर्षों से अथक प्रयास कर रहा है। इस महत्वपूर्ण सफलता ने एक ऐसी प्रणाली के विकास को प्रेरित किया है, जो कोरोना वायरस के अस्तित्व के लिए आवश्यक तीन महत्वपूर्ण प्रोटीन को निशाना बनाती है।

End of Feed