कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? शरीर में बना रहा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी- FSSAI ने बताया नकली दूध पहचानने आसान का तरीका

How To Test Milk Adulteration At Home: मिलावट वाला दूध सेहत के लिए जहर साबित हो सकता है। आपको बता दें कि जो दूध में रोज पीते हैं, उसमें डिटर्जेंट और हानिकारक केमिकल की मिलावट की जाती है। यह शरीर में गंभीर बीमारियों के विकास में योगदान दे सकता है। यहां जानें दूध में मिलावट का पता कैसे लगाएं।

How To Test Milk Adulteration At Home: दूध में पानी में या पाउडर की मिलावट की खबरें तो आए दिन सुनने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके अलावा भी दूध में कई तरह की मिलावट की जाती हैं। दूध सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी सभी विटामिन और मिनरल्स जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, फैट, मैग्नीशियम, विटामिन बी आदि अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। लेकिन अगर आप मिलावट वाला दूध पीते हैं, तो यह आपकी सेहत को फायदे के बजाए नुकसान पहुंचा सकता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दूध में दूध में हानिकारक केमिकल, डिटर्जेंट, यूरिया और स्टार्च आदि भी मिलाए जाते हैं। अच्छी बात यह है कि आप घर पर आसानी से मिलावट वाले दूध की पहचान कर सकते हैं। यहां जानें कैसे....

How To Test Milk Adulteration At Home

How To Test Milk Adulteration At Home

इस जगह पकड़ा गया 10 हजार लीटर मिलावटी दूध

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट की मानें तो वाराणासी में 10 हजार लीटर दूध नकली पकड़ा गया था। कुछ सालों पहले राज्य के खाद्य विभाग ने एक डेयरी पर छापेमारी की थी। इस दौरान यह पता जाता है कि डेयरी पर दूध में डिटर्जेंट, यूरिया और स्टार्च जा रही थीं। आपको बता दें कि यहां 10 हजार लीटर से भी अधिक मिलावटी दूध बरामद किया गया है। इस तरह का दूध स्वास्थ्य के लिए जहर है।

End of Feed