तीसरी तिमाही में ऐसा खाना खा रही हैं प्रेगनेंट दीपिका, जानें थर्ड ट्राइमेस्टर में गर्भवती महिलाओं को लेनी चाहिए कैसी डाइट? जानें किन बातों को रखें ख्याल

What To Eat During 3rd Trimester Of Pregnancy: दीपिका गर्भावस्था के अंतिम चरण के दौरान सब कुछ हेल्दी खा रही हैं। वह अपनी डाइट का बहुत खास ध्यान रख रही हैं। वह बहुत साधारण भोजन कर रही हैं और भरपूर पानी पी रही हैं। उनकी इस आसान डाइट को गर्भवती महिलाएं भी फॉलो कर सकती हैं।

What To Eat During 3rd Trimester Of Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अब अपनी प्रेग्नेंसी के आखिरी ट्राइमेस्टर में बहुत चुकी हैं। वे बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस भी अपनी प्रेग्नेंसी के लेकर काफी उत्सुक हैं। वह प्रेग्नेंसी के अंत के समय में अपना बहुत खास ध्यान रख रही हैं। एक्ट्रेस इस दौरान कोई भी भारी एक्टिविटी करने से बच रही हैं। साथ ही, घर से बाहर आने-जाने से भी बच रही हैं। सबसे ज्यादा जिस चीज का एक्ट्रेस ध्यान रख रही हैं, वह है उनकी डाइट। क्योंकि तीसरी तिमाही में अच्छी डाइट लेना बहुत आवश्यक है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह अंतिम चरण में अच्छी डाइट लेने से डिलीवरी के दौरान मां और बच्चे दोनों को ही किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। यह उनकी आसानी से डिलीवरी में मदद करती है। इसलिए इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खानपान का खास ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन गर्भावस्था के अंतिम चरण में क्या खाएं और क्या नहीं, इसको लेकर महिलाएं काफी असमंजस में रहती हैं। यहां जानें गर्भवती महिलाएं तीसरी तिमाही में कैसी डाइट फॉलो करें।

Deepika Padukone Pregnancy Diet

Deepika Padukone Pregnancy Diet

Deepika Padukone Pregnancy Diet

प्रेग्नेंसी कैसी डाइट ले रही हैं दीपिका - Deepika Padukone Pregnancy Diet

रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका गर्भावस्था के अंतिम चरण के दौरान सब कुछ हेल्दी खा रही हैं। दोपहर का भोजन बहुत ही साधारण करती हैं। इस दौरान वह सिर्फ रोटी-सब्जी, सलाद और ग्रिल्ड फिश आदि का ही सेवन करती हैं। रात खाने में भी एक्ट्रेस बहुत ज्यादा बदलाव नहीं करती हैं। उनके डिनर में मौसमी सब्जियां, सलाद और रोटी-सब्जी शामिल हैं। पोषण की अन्य जरूरतों के लिए वह कुछ सप्लीमेंट्स भी लेती हैं। एक्ट्रेस दिनभर हाइड्रेट रहने के लिए खूब पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर रही हैं।

End of Feed