खजूर गर्म होते हैं या ठंडे? 99% लोगों से यहां हो जाती है चूक, आयुर्वेदाचार्य ने बताया सेवन का सही तरीका

Khajur Thande Hote Hai Ya Garam: गर्मी के मौसम में आपने अक्सर लोगों को खजूर खाने से बचते देखा होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आमतौर पर लोग ऐसा मानते हैं कि खजूर गर्म होते हैं, साथ ही कुछ लोगों को खजूर खाने से कब्ज भी होती है। लेकिन सच्चाई कुछ और है, आज इस लेख में हम आपको एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे आखिर खजूर की तासीर क्या होती है।

Khajur Thande Hote Hai Ya Garam: खजूर खाने का शौक तो बहुत लोगों को होता है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इनकी तासीर गर्म होती है या ठंडी? अक्सर लोग मान लेते हैं कि खजूर गर्म होते हैं क्योंकि कई बार इन्हें खाने के बाद कब्ज हो जाती है। लेकिन यही सबसे बड़ी गलती है। इंस्टाग्राम हेल्थ एक्सपर्ट और आयुर्वेदाचार्य डॉ. वरलक्ष्मी यानमंद्रा (BAMS Ayurveda)बताती हैं कि ज्यादातर लोग खजूर खाते हैं, लेकिन इसकी असली तासीर के बारे में नहीं जानते हैं। यह शरीर के लिए काफी पौष्टिक होते हैं। बस इनके सेवन का सही तरीका और मात्रा पता होनी चाहिए। अगर आप भी रोज खजूर खाते हैं, तो इन खास बातों को जरूर जान लें।

Khajur Thande Hote Hai Ya Garam

Khajur Thande Hote Hai Ya Garam

खजूर की तासीर ठंडी होती है या गर्म - Dates Are Hot Or Cold In Nature In Hindi

डॉ. वरलक्ष्मी यानमंद्रा के मुताबिक, खजूर की तासीर ठंडी होती है। आयुर्वेद में इसे 'ओजस' यानी शरीर की ताकत और इम्युनिटी बढ़ाने वाला फल माना गया है। यह स्वाद में मीठा और हल्का कसैला होता है, अगर आप ज्यादा मात्रा में खाएं तो इसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

End of Feed