साइकिलिंग VS स्किपिंग वेट लॉस के लिए कौन है ज्यादा असरदार? क्या करने से अंदर होगा बाहर निकला पेट

वजन कम करने के लोग आपको डाइटिंग से लेकर घंटों की एक्सरसाइज तक सब कुछ करने की सलाह देते हैं। जिसमें साइकिल चलाना और स्किपिंग यानी रस्सी कूदना भी शामिल है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दोनों में से वेट लॉस के लिए क्या ज्यादा बेहतर है?

पेट पर जमा चर्बी हमारी सेहत के लिए काफी खराब साबित होती है। ये न केवल हमारे लुक को खराब करने का काम करती है, बल्कि इससे हेल्थ संबंधी कई तरह की समस्याएं भी पैदा हो जाती हैं। वेट लॉस का प्रयास कर रहे लोगों के बीच साइकिलिंग और स्किपिंग दो एक्सरसाइज बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं। ये दोनों ही एक्सरसाइज आपको कैलोरी बर्न करने में काफी मदद करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वेट लॉस के लिए दोनों में से क्या बेहतर है। आइए विस्तार से जानते हैं दोनों के बारे में...

cycling or skipping

साइकिलिंग के फायदे - Benefits of Cycling

साइकिल चलाना बेशक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका ज्यादा असर आपको शरीर के निचले हिस्से पर दिखाई देता है। वहीं ज्यादा साइकिलिंग करने से आपके जोड़ों पर भी दबाव आता है। हालांकि तेजी से कैलोरी बर्न करने के लिए साइकिल चलाना काफी फायदेमंद हो सकता है। साइकिल चलाना काफी आसान एक्सरसाइज है, जिसे आप लंबे समय तक चला सकते हैं।

End of Feed