आज से ही घटाएं डाइट से चीनी, नहीं तो बढ़ जाएगा दिल की बीमारी का खतरा! BMJ स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

Cutting Sugar Early In Life May Lower Risk Of Heart Diseases: हाल में हुई एक नई स्टडी में सामने आया है कि जीवन के शुरुआती दिनों में चीनी की मात्रा कम रखना दिल की बीमारी का जोखिम लगभग 20 % तक कम कर सकता है। जानिए क्या कहती है ये BMJ की रिपोर्ट और हम क्या कर सकते हैं।

Cutting Sugar Early In Life May Lower Risk Of Heart Diseases: हम रोज-रोज सुनते हैं कि 'कम चीनी खाओ, सेहत बनाए रखो', लेकिन अब एक बड़ी वैज्ञानिक स्टडी ने इसे और भी ज्यादा गंभीर अंदाज से पेश किया है। नई रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर हम जन्म से पहले और जीवन के पहले दो सालों में चीनी की मात्रा कम रखें, तो भविष्य में दिल की बीमारी का खतरा काफी हद तक घट सकता है। यानी सिर्फ बचपन तक का मसला नहीं, बल्कि आज की आदतें आपके दिल को कई साल बाद भी प्रभावित कर सकती हैं। इस आर्टिकल में हम सरल भाषा में चर्चा करेंगे कि यह स्टडी क्या कहती है, इसके मायने क्या हैं, और हम आज किस तरह शुरुआत कर सकते हैं।

Cutting Sugar Early In Life May Lower Risk Of Heart Diseases

Cutting Sugar Early In Life May Lower Risk Of Heart Diseases

शुरुआती जीवन में चीनी कम करना

इस स्टडी में शोधकर्ताओं ने BMJ में प्रकाशित विश्लेषण का उपयोग किया, जिसमें देखा गया कि जिन लोगों को गर्भावस्था से लेकर दो साल की उम्र तक चीनी की कम खपत मिली थी, उनमें बाद में हृदय-रोग (कॉरनरी हार्ट डिजीज) का जोखिम कम पाया गया। यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पहला 1000 दिन (गर्भ में विकास से लेकर दो साल तक) स्वास्थ्य की नींव तय करते हैं।

End of Feed