दही या योगर्ट क्या होता है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद, एक दूसरे से कैसे होते हैं अलग, जानें दोनों में अंतर

Curd Vs Yogurt Which Is Better In Hindi: आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग दही खाते हैं, तो वहीं कुछ योगर्ट का सेवन करते हैं। लेकिन हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जिन्होंने कभी योगर्ट का सेवन नहीं किया है। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि आखिर दोनों में क्या अंतर है और ज्यादा फायदेमंद कौन है? यहां जानें सबकुछ...

Curd Vs Yogurt Which Is Better In Hindi: दही और योगर्ट ये दोनों ही हमारे खाने का अहम हिस्सा हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये एक-दूसरे से अलग होते हैं? अक्सर लोग मान लेते हैं कि दोनों एक ही चीज हैं, लेकिन इनकी बनाने की प्रक्रिया, स्वाद और सेहत पर असर अलग-अलग होता है। आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग दही खाना पसंद करते हैं, तो कुछ योगर्ट खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में बहुत से लोग इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं कि आखिर दोनों मे अंतर क्या है? सेहत के लिहाज से क्या ज्यादा फायदेमंद है? अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं तो आइए आसान भाषा में समझते हैं दोनों के बीच का अंतर।

Curd Vs Yogurt Which Is Better Best Healthier In Hindi

Curd Vs Yogurt Which Is Better Best Healthier In Hindi

दही और योगर्ट बनने की प्रक्रिया में क्या फर्क है - Difference Between Curd And Yogurt In Hindi

दही (Curd)

दही हमारे घरों में पारंपरिक तरीके से जमाया जाता है। गरम दूध में थोड़ी सी जमी हुई दही मिला दो और कुछ घंटों में यह तैयार हो जाता है। इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले बैक्टीरिया दूध को फर्मेंट कर देते हैं, जिससे दही का खट्टा स्वाद आता है।

End of Feed