Covid BF.7 Symptoms: कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं, चीन में मचा कोहराम, आप भी दिखते ही हो जाएं सावधान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2022, 03:30 PM IST

Covid BF.7 Variant Symptoms in Hindi (कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण): चीन में कोरोना के नए वेरिएंट BF.7 ने कोहराम मचा दिया है। पड़ोसी देश के हालात देखते हुए भारत अलर्ट मोड (new variant of corona in India) पर है। ऐसे में आप भी जानें कि कोरोना वायरस के नए वेरिएंट के क्या लक्षण हैं जिनके महसूस होते ही आपको सावधान हो जाना है।

Covid BF.7 Variant Symptoms in Hindi (कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण): देश और दुनिया अभी कोरोना महामारी के प्रकोप से निकली ही थी कि एक बार फिर चीन से कोविड केसेस में बढ़त की खबरें आ रही हैं। इन खबरों के मद्देनजर भारत में भी कई तरह की गाइडलाइन्स और चेतावनियां जारी कर दी गई हैं, ताकि एक बार फिर तबाही जैसी स्थिति पैदा न हो। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सूचना जारी करते हुए कहा है कि कोविड (bf.7 covid variant) अभी खत्म नहीं हुआ है। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है।

Covid BF.7 Symptoms: कोरोना के नए वेरिएंट के लक्षण क्या हैं, चीन में मचा कोहराम, आप भी दिखते ही हो जाएं सावधान

स्वास्थ्य मंत्री ने जनता को ये भी आश्वासन दिया कि भारत सरकार स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की स्थिति के लिए तैयार है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए, यह समझना जरूरी है कि अपना और अपने परिवार का बचाव कैसे किया जाए। कोविड जैसी बीमारी से बचाव के लिए लक्षणों को पहचानना और समय रहते इलाज करना बहुत जरूरी है।

End of Feed