क्या होने जा रही है कोरोना की फिर से दस्तक! इस देश में एक दिन में दर्ज किए गए 50 हजार से अधिक मामले

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2022, 01:07 PM IST

South Korea Corona Cases: योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार का आंकड़ा बीते दिन यानी शुक्रवार को आए 53,698 केसों से कम है। हालांकि एक सप्ताह में कोरोना वायरस के केसों में 2,000 से अधिक केसों की बढ़ोतरी हुई है।

South Korea Corona Cases: दक्षिण कोरिया (South Korea) में एक बार फिर कोविड-19 के मामले (Covid-19 Cases) तेजी से बढ़ने लगे हैं। दक्षिण कोरिया में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 50 हजार से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रोविजन एजेंसी (केडीसीए) के मुताबिक, देश में कोविड-19 के 52 हजार 788 नये केस दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कोरिया में कुल केसों की संख्या 26,890,488 हो गई है।

corona cases in south korea

दक्षिण कोरिया में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले।

दक्षिण कोरिया में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले

योनहाप समाचार एजेंसी ने बताया कि शनिवार का आंकड़ा बीते दिन यानी शुक्रवार को आए 53,698 केसों से कम है। हालांकि एक सप्ताह में कोरोना वायरस के केसों में 2,000 से अधिक केसों की बढ़ोतरी हुई है। कोरिया डिजीज कंट्रोल एंड प्रोविजन एजेंसी के अनुसार, कोरोना वायरस से 52 लोगों की मौत के बाद कुल मरने वालों की संख्या 30 हजार 330 हो गई है।

End of Feed