क्या है DEG जिसकी वजह से कफ सिरप बने मौत का घूंट, कैसे ले रहा मासूमों की जिंदगी, कहां अलर्ट रहें मां-बाप

Cough Syrup Ban In India: हाल ही में कई राज्यों ने कोल्डरिफ नाम के एक कफ सिरप पर बैन लगाया है। यह कफ सिरप कई राज्यों में बच्चों की मौत से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि इस सिरप में कोई एक ऐसा कंपाउंड था जो कि जहरीला था। इसे DEG कहा जाता है। जानें क्या है DEG, कैसे DEG बच्चों की जान के लिए खतरनाक है और कफ सिरप को लेकर कहां अलर्ट रहें पेरेंटस।

Cough Syrup Ban In India: इन दिनों Coldrif नाम के एक कफ सिरप को लेकर बहुत चर्चा है। कई राज्यों में बच्चों की मौतों के बाद इसे बैन किया गया है। यह सिरप आम तौर पर छोटे बच्चों को खांसी और जुकाम होने पर दिया जाता था। लेकिन जांच में इसमें एक जहरीला रसायन जिसे डायइथाइलीन ग्लाइकॉल (diethylene glycol) कहते हैं, पाया गया है। जानकारी के बताती है कि यह रसायन बच्चों के गुर्दे और स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है।

कफ सिरप कैसे बने मौत का घूंट

कफ सिरप बने मौत का घूंट (फोटो: Istock)

कहां से उठा बवाल

पिछले कुछ दिनों में इस कफ सिरप की वजह से कई बच्चों की मौत की खबरें आई हैं। बताया जा रहा है कि राजस्थान और मध्य प्रदेश में मिलाकर इस सिरप की वजह से 17 बच्चों की जान गई है। इसके बाद से खांसी के सिरप Coldrif पर बैन लगाया गया है। जांच में पाया गया कि इसमें एक जहरीला रसायन 'डायइथाइलीन ग्लाइकॉल (diethylene glycol)' मिला है। DEG एक औद्योगिक रसायन है, जो पेंट और ब्रेक फ्लुइड में इस्तेमाल होता है। यह बच्चों के लिए बेहद खतरनाक है और उनकी कि़डनी को नुकसान पहुंचा सकता है। जब यह सिरप बच्चों को दी गई तो यह कई मासूम जिंदगियों को लील गई।

End of Feed