COVID-19 Variant JN.1 Symptoms: ये 5 लक्षण दिखे तो समझें हो चुका है कोविड के नए वेरिएंट का अटैक, जानें कितना खतरनाक है JN.1

COVID-19 Variant JN.1: कोविड-19 के नए वेरिएंट ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। इस नए सब-वैरिएंट का नाम JN.1 है। यह काफी तेजी से फैल रहा है। केंद्र सरकार भी नए वैरिएंट को लेकर अलर्ट है। आशंका है कि यह वेरिएंट पिछले वेरिएंट की तुलना में ज्यादा संक्रामक हो सकता है। आइये जानते हैं कोरोना के इस नए वेरिएंट के लक्षण और इससे बचने के उपाय।

COVID-19 Variant JN.1: कोरोना का नए वेरिएंट ने दुनियाभर के बेचैनी बढ़ा दी है। हर तरफ डर का माहौल है। देशभर के स्वास्थ्य अधिकारी इस वेरिएंट को लेकर चिंता में हैं। इस बात की आशंका है कि कोविड-19 का ये वेरिएंट पिछले वेरिएंट के मुकाबले ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में लोगों के बीच इसे लेकर जागरुकता फैलाने की भी जरूरत है। कई सारे लोग कोविड JN.1 के लक्षण को मौसमी फ्लू समझ कर नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसा करना जानलेवा साबित हो सकता है। आइये आपको बताते हैं कि आखिर कहां से शुरू हुई कोविड-19 के इस नए वेरिएंट की कहानी और क्या हैं इसके लक्षण। इतना ही नहीं, ये मौसमी फ्लू से कितना अलग है और इससे बचने के उपाय भी जानना जरूरी है।

कोविड JN.1 के लक्षण

कब सामने आया जेएन.1 का पहला मामला?

कोविड-19 का यह सब-वैरिएंट सबसे पहले लक्जमबर्ग में मिला था। यह ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट से आया है। इसका सोर्स पिरोला वैरायटी BA.2.86 है। इसमें स्पाइक प्रोटीन आल्‍टरेशन हैं जो इसे अधिक संक्रामक और इम्‍यून सिस्‍टम को चकमा देने वाला बना देते हैं। जहां तक भारत का सवाल है तो जेएन.1 का पहला मामला 8 दिसंबर को सामने आया था। केरल में 79 साल की एक बुजुर्ग महिला इससे संक्रमित हुई थी।

क्या हैं JN.1 के लक्षण?

अगर आप JN.1 वायरस से संक्रमित होते हैं तो आपको निम्नलिखित लक्षण नजर आएंगे।

1) बुखार

2) थकान

3) नाक बहना

4) गले में खराश

5) सिरदर्द

6) खांसी

7) कंजेशन

8) सांस लेने में तकलीफ

9) कुछ मामलों में स्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं

End of Feed