क्या 2025 में फिर से वापस लौट रहा कोरोना, क्या बढ़ते मामले नए खतरे की हैं दस्तक, जानें कितना खतरनाक है ये नया वेरिएंट और कैसे करें बचाव?

देश में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले देखने को मिल रहे हैं। कोरोना के इससे पहले भी कई वेरिएंट अपना कहर मचा चुके हैं और हाल ही में एक नए वेरिएंट JN.1 ने अपनी दस्तक दी है। आज हम आपको बताएंगे कि क्या फिर से कोरोना की लहर वापस आ सकती है। इसके साथ ही एक्सपर्ट से जानें बचाव के आसान उपाय...

Corona Cases In India : हमारे देश के साथ दुनिया के कई और देशों में एक बार फिर से कोरोना वायरस की आहट सुनाई दे रही है। साल 2019 में सामने आया ये खतरनाक वायरस लाखों लोगों को अपना शिकार बना चुका है। यही कारण है कि देश में इस वायरस के कारण काफी चिंता का माहौल एक बार फिर से बन गया है। हालांकि देश में अभी केवल 200-300 मामले ही सामने आए हैं, लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ने लोगों की चिंता को काफी बढ़ा दिया है। इस वायरस की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए हमने बात की शारदा हॉस्पिटल के सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन डॉ. श्रेय श्रीवास्तव से...

क्या 2025 में फिर से वापस लौट रहा कोरोना, क्या बढ़ते मामले नए खतरे की हैं दस्तक, जानें कितना खतरनाक है ये नया वेरिएंट और कैसे करें बचाव?

कितना खतरनाक है नया वेरिएंट और क्या हैं इसके लक्षण?

डॉ. श्रेय श्रीवास्तव, बताते हैं कि कोरोना का एक नया वेरिएंट इस समय तेजी से फैल रहा है। JN.1 नाम के इस वेरिएंट की गंभीरता इतनी है कि ये काफी तेजी से एक दूसरे में फैलता है। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ज्यादातर मामलों में काफी हल्के लक्षण सामने आ रहे हैं। जिसमें हॉस्पिटल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं नए वेरिएंट के लक्षणों की बात करें तो साधारण सर्दी-जुकाम, गले में खराश, बुखार, खांसी, नाक बहना और थकान हैं। वहीं कुछ लोगों को सिरदर्द और हल्की सांस की शिकायत भी हो सकती है। कोरोना के पहले वेरिएंट की तरह स्वाद और गंध न आने की शिकायत इस वेरिएंट में नहीं देखी जा रही है।

End of Feed