गट हेल्थ और ब्लड प्रेशर का गहरा रिश्ता, जानिए क्यों जरूरी है आंतों की देखभाल, क्यों न करें अनदेखा

Connection between gut health and blood pressure: जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, उनके साथ अक्सर यह देखने को मिलता है कि वे अपने पेट और आंतों के स्वास्थ्य को नजरअंदाज करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, गट हेल्थ और ब्लड प्रेशर का गहरा रिश्ता है। खराब आंतें हाई बीपी का कारण बन सकती हैं। जानिए क्यों जरूरी है आंतों की देखभाल, कैसे गट बैक्टीरिया शरीर के ब्लड प्रेशर को प्रभावित करते हैं और किन चीजों से आप इसे नियंत्रित रख सकते हैं।

Connection between gut health and blood pressure: अक्सर लोग ब्लड प्रेशर को सिर्फ दिल और नसों से जोड़कर देखते हैं, लेकिन सच यह है कि इसका गहरा रिश्ता हमारी आंतों से भी है। डॉक्टरों के मुताबिक गट यानी आंतों की हेल्थ अगर बिगड़ी हुई हो तो यह सीधे-सीधे हाई ब्लड प्रेशर को ट्रिगर कर सकती है। आंतों में मौजूद लाखों गुड और बैड बैक्टीरिया सिर्फ डाइजेशन ही नहीं, बल्कि हमारे हार्मोन और ब्लड फ्लो को भी प्रभावित करते हैं। ऐसे में गट हेल्थ की देखभाल करना न सिर्फ पाचन बल्कि दिल और ब्लड प्रेशर के लिए भी बेहद जरूरी है।

Connection between gut health and blood pressure

Connection between gut health and blood pressure

गट माइक्रोबायोम और ब्लड प्रेशर का सीधा कनेक्शन

आंतों में मौजूद माइक्रोबायोम यानी बैक्टीरिया हमारे शरीर की कई प्रक्रियाओं को कंट्रोल करते हैं। जब गट बैक्टीरिया असंतुलित हो जाते हैं, तो शरीर में सूजन और हार्मोनल बदलाव शुरू हो जाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा रहता है।

End of Feed