Common Symptoms of Cancer in Hindi: शराब, सिगरेट पीने से लेकर लगातार बिगड़ती लाइफस्टाल, खानपान की आदतें, हार्मोन्स का अंसतुलन आदि इन दिनों कैंसर जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारी का रिस्क बढ़ाने के पीछे के आम कारण माने जाते हैं। हालांकि इसके अलावा भी कैंसर से पीड़ित होने की कई वजहें होती हैं। कैंसर की समस्या इन दिनों बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक को अपनी चपेट में ले रही है। शरीर में कैंसर सेल्स के असामान्य तरीके से बढ़ने के कारण कैंसर हो जाता है। हालांकि कैंसर अगर शुरुआती दौर में पकड़ लिया जाए, तो इलाज बहुत हद तक मुम्किन होता है। ऐसे में कैंसर से बचाव के लिए यहां देखें कैंसर के आम लक्षण क्या हैं और इसका इलाज कैसे कर सकते हैं।
Common cancer symptoms prostate cancer mooh ka cancer early symptoms of cancer treatment in hindi
Symptoms of Cancer in Hindi
समय रहते कैंसर का इलाज करने हेतु, शुरुआती दौर में ही लक्षणों को पहचानना आवश्यक हो सकता है। ऐसे में अगर आपको नीचे बताए, लक्षण में से कुछ महसुस हो रहा है तो ये सही समय हो सकता है किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाकर सही परामर्श लेने का, अन्यथा स्थिति जानलेवा हो सकती है। देखें कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं -
- बहुत थकावट महसूस होना, जो आराम करने के बाद भी ठीक न हो
- स्किन के अंदर गांठ जैसा महसूस होना या त्वचा का मोटा होना
- अचानक वजन बढ़ना या काम होना
- त्वचा पर नए तिल आना, तिल का रंग बदलना या उनमें से खून आना
- मुंह में छाले होना जो काफी समय से ठीक नहीं हो रहे हों
- सांस लेने में तकलीफ होना
- बोलने या निगलने में तकलीफ होना
- रात में बुखार आना
कैंसर से कैसे बचे, How to Avoid Cancer
अगर आप चाहते हैं कि आपको कभी कैंसर जैसी घातक बीमारी से जुझना न पड़े। तो रिस्क कम करने हेतु इन बातों का खास ध्यान रखा जा सकता है -
1. धुम्रपान न करें
2. एक्सरसाइज करें और खुद को हमेशा फिट और हेल्दी रखें
3. हेल्दी खाना खाएं
4. धूप और अन्य हानिकारक किरणों से बचे
5. वैक्सीनेशन करवाएं
6. कैंसर के लक्षण नजर आने पर स्क्रीनिंग करवाएं
इस तरह से आप समय रहते बीमारी से बच सकते हैं, एवं जरूरत अनुसार इलाज करवा सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
