लगातार बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलतियों के चलते मोटापा आज बहुत से लोगों की समस्या बनता जा रहा है। बाहर निकला पेट न केवल आपके लुक को खराब करता है बल्कि यह आपके लिए तरह-तरह की बीमारियों को भी आमंत्रित करता है। वहीं अपने बैली फैट को कम करने के लिए हम क्या कुछ ट्राई नहीं करते हैं। जिसमें डाइट से लेकर एक्सरसाइज तक सब कुछ शामिल है। लेकिन शरीर में सबसे मुश्किल काम पेट पर जमा चर्बी को कम करना है। हालांकि यदि आप कुछ नुस्खों को सही तरीके से फॉलो करते हैं, तो आपके पेट पर जमा चर्बी मोम की तरह पिघलने लगती है। ऐसा ही एक तरीका आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आज हम आपको दूध में मिलाकर पीने वाला एक ऐसा सूखा मसाला बताने जा रहे हैं, जिसे रोजाना पीने से आपका बैली फैट बहुत तेजी से कम होने लगता है। आइए जानते हैं कौन-सा है मसाला और कैसे करें इस्तेमाल?
बैली फैट के लिए दूध और दालचीनी का सेवन? Milk and Cinnamon for Belly Fat in Hindi
आपने अक्सर सुना होगा कि दूध का सेवन वेट गेन के लिए किया जाता है। लेकिन आज हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने वजन को दूध पीकर कम कर सकते हैं। जी हां यदि आप रोज रात में सोने से पहले 1 गिलास गर्म दूध में दालचीनी पाउडर मिलाकर पीते हैं, तो आपके शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होने लगेगा।
कैसे करें सेवन? How to consume Cinnamon mix Milk
इसे पीने के लिए आप 1 गिलास दूध लेकर उसमें 1 चम्मच दालचीनी पाउडर मिला दें। इसे गैस पर चढ़ाकर 15 मिनट तक दूध को अच्छे से उबालें। इससे दालचीनी का अर्क दूध में पूरी तरह से मिक्स हो जाएगा। इसे गुनगुना करने के बाद रात में सोने से पहले पिएं। इससे आपको वेट लॉस में काफी मदद होती है।
दालचीनी और दूध के अन्य फायदे - Benefits of Milk and Cinnamon
- इसे पीने से आपका स्ट्रेस लेवल कम होता है, जिससे आपकी नींद बेहतर होती है।
- यह आपके जॉइंट्स पेन के लिए काफी फायदेमंद होती है।
- शरीर की अंदरूनी सूजन को कम करने में यह काफी कारगर साबित होती है।
- इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम दुरुस्त होता है, जिससे गैस, बदहजमी आदि की समस्या दूर होती है।
