चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक की शराब के नशे जैसी है लत, शोध में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Side Effect Of Ultra Processed Food : हम अक्सर चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजों को बड़ा ही स्वाद लेकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कि ये आपकी पसंदीदा चीजें आपको अपनी लत लगा सकती हैं। जी हां हाल ही में हुए एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि इन चीजों की लत शराब की लत जैसी होती है।

Side Effect Of Ultra Processed Food : खानपान से संबंधित सलाह आपको अक्सर दी जाती है। जिसमें आपके पसंदीदा चिप्स, कुकीज और कोल्ड ड्रिंक जैसी चीजें को ज्यादा न खाने की बात कही जाती है। इन्हें अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड कहा जाता है। इन फूड्स को लेकर एक नए शोध में चौंकाने वाली बात सामने आई है। शोध के मुताबिक, इन अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स की लत लोगों को उसी तरह जकड़ रही है जैसे शराब या ड्रग्स की लत लगती है। शोधकर्ताओं ने कहा कि अगर इन खाने की चीजों को 'लत' की तरह नहीं पहचाना गया, तो यह सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है। दुनिया भर में इसके गंभीर असर हो सकते हैं।

food addiction (Photo - Canva)

क्या है शोधकर्ता का कहना?

आईएएनएस की खबर के मुताबिक शोध की मुख्य लेखिका 'एशले गियरहार्ट' ने कहा, ''लोगों को सेब या दाल-चावल की लत नहीं लगती। समस्या उन खाने की चीजों से है, जिन्हें खासतौर पर इस तरह बनाया जाता है कि वे दिमाग पर नशे की तरह असर करें।''

End of Feed