बच्चों को गद्दे पर सुलाना खतरनाक, साइलेंट तरीके से बनाते हैं बीमारी, बना सकते हैं कैसर जैसे रोग

Why Child Mattresses Is Dangerous: सभी पेरेंट्स की यह चाहत होती है कि वे उनके बच्चों के लिए हर चीज बेस्ट हो। इसमें सबसे ज्यादा ध्यान वे बच्चे के आराम का रखते हैं। इसके लिए वह मुलायम और महंगे-महंगे गद्दे भी खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अनजाने में पेरेंट्स की ये भूल उनके पेरेंट्स को नुकसान पहुंचा सकती है। यहां जानें बच्चों के गद्दे क्यों हैं खतरनाक।

Why Child Mattresses Is Dangerous: जब भी हम बच्चों के लिए नया बिस्तर या गद्दा खरीदते हैं, हमारा मकसद बस इतना होता है कि उन्हें आरामदायक नींद मिले। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही गद्दा जो हम बच्चों की भलाई के लिए खरीदते हैं, उनकी सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन बन सकता है? हाल ही में एक रिपोर्ट में सामने आया है कि बच्चों के गद्दों से कुछ ऐसे खतरनाक रसायन निकलते हैं जो धीरे-धीरे उनके शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं - वो भी बिना किसी साफ लक्षण के। ये 'साइलेंट किलर' कैंसर से लेकर दिमागी विकास में रुकावट तक का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

Why Child Mattresses Is Dangerous

Why Child Mattresses Is Dangerous

गद्दों से निकलते हैं हानिकारक केमिकल

रिसर्च में यह पाया गया है कि बाजार में मिलने वाले ज्यादातर गद्दों को टिकाऊ और आग से सुरक्षित बनाने के लिए कई तरह के केमिकल्स मिलाए जाते हैं। इनमें फ्लेम रिटार्डेंट्स, फ्थेलेट्स और वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOCs) शामिल होते हैं। ये धीरे-धीरे हवा में घुलकर बच्चों की सांसों के जरिए शरीर में पहुंच जाते हैं।

End of Feed