Chia Seeds Health Benefits: चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, प्रोटीन, डाइटरी फाइबर, कैल्शियम, विटामिन्स, मिनरल्स और एंटी ऑक्सीडेंट्स का भंडार है। अपने गुणों की वजह से ही ये सुपरफूड भी कहलाता है। काले और सफेद बीजों वाले इस फूड में प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मसल्स को मजबूत बनाने का काम करता है। इन बीजों के फायदे मेटाबॉलिज्म बेहतर करने से इंफ्लेमेशन रोकने तक में देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं, इसे खाने से वजन कम होता है, बीपी और शुगर भी कंट्रोल में रहता है। आइये आज हम चिया सीड्स को खाने के सही तरीका और इसके जादुई फायदों के बारे में डिटेल में जानते हैं।
चिया सीड्स खाने के फायदे (Chia Seeds Health Benefits) -
1) ब्लड शुगर
इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर करने और ब्लड शुगर मैनेज करने के लिए चिया सीड्स को खाया जा सकता है। इन बीजों से ब्लड शुगर लेवल्स कम हो सकते हैं। इसीलिए डायबिटीज के मरीज इन बीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।
2) वजन
चिया सीड्स को कई वेट लॉस डाइट का हिस्सा बनाया जाता है। चिया सीड्स ऐसे सुपरफूड्स हैं जो पेट के लिए खासतौर से अच्छे माने जाते हैं और इनका नियमित सेवन फैट बर्न करके वजन घटाने में सहायक होता है। चिया सीड्स के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे एक्सेस फूड इंटेक कम होने में मदद मिलती है।
3) पाचन शक्ति
चिया सीड्स फाइबर से भरपूर होते हैं. 100 ग्राम चिया सीड्स में ही 40 ग्राम तक फाइबर पाया जाता है। इसमें डाइटरी फाइबर होते हैं जो पाचन को बेहतर करते हैं और पेट संबंधी दिक्कतों से निजात दिलाने में भी असरदार हैं।
4) हार्ट हेल्थ
चिया सीड्स ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। वे रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं, और हृदय रोग के खतरे को कम कर सकते हैं।
5) हड्डियों की मजबूती
चिया सीड्स कैल्शियम और मैग्नीशियम का एक अच्छा स्रोत हैं, जो हड्डियों की मजबूती और स्वास्थ्य के लिए आवश्यक खनिज हैं। वे ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करने में भी मदद कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
