Thekua Health Benefits: सेहत के लिए वरदान है छठ का प्रसाद ठेकुआ, वजन घटाने में करता है मदद

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 28, 2022, 01:39 PM IST

Chhath 2022 Thekua Health Benefits: छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। छठ पूजा के पहले दिन नहाय खाय होता है। छठ पूजा में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ दिया जाता है। ठेकुआ स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। जानिए ठेकुआ के ये फायदे।

KEY HIGHLIGHTS
  • छठ पूजा की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है।
  • ठेकुआ पूजा में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ दिया जाता है।
  • सेहत के लिए ठेकुआ भी बेहद फायदेमंद होता है।

Chhath 2022 Health Benefits of Thekua: छठ पूजा हर साल कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को मनाई जाती है। इस साल छठ त्योहार (Chhath festival 2022) की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो गई है। छठ पूजा का पहला दिन को नहाय खाय कहते हैं। छठ पूजा में प्रसाद के तौर पर ठेकुआ (Thekua) दिया जाता है। मान्यताओं के अनुसार सूर्य को अर्घ्य देते समय भी ठेकुआ का प्रसाद देना बेहद अनिवार्य है। ठेकुआ गुड़ और आटे के जरिए बनाया जाता है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होता ही है बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है।

Thekua

Thekua

ठेकुआ बनाने में आटा, गुड़ और घी से बना ता है। आटा, गुड़ दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। वहीं, इस समय पूरे देश में ठंड का मौसम दस्तक दे रहा है। बदलते मौसम में ये तीनों चीजें इम्युनिटी को बढ़ाती हैं। इसलिए सर्दी-जुकाम और ठंड से से शरीर की रक्षा करता है। कई जगह ठेकुआ में अदरक, सौंफ और नारियल तक डालते हैं। ये दोनों ही सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके अलावा ठेकुआ को घी में तला जाता है। घी में गुड फैट होता है, जिससे शरीर में किसी तरह का नुकसान नहीं होता है।

End of Feed