हाथ-पैर कांपने के पीछे हो सकती हैं ये 4 बीमारी, लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान, वरना पढ़ने - लिखने में होगी दिक्कत

Causes of Shaking Hands : हाथ-पैरों में कंपन की समस्या काफी परेशान करने वाली होती है। बहुत से लोग इसे केवल पार्किंसन की समस्या समझते हैं। लेकिन यह केवल इतनी सी समस्या नहीं है। इसके पीछे ये 4 रोग हो सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको इसे विस्तार से बताने जा रहे हैं।

आप ने अक्सर बहुत से लोगों के हाथ-पैरों में कंपन की समस्या देखा होगा। कई बार ये समस्या इतनी बढ़ जाती है, कि इससे आपको लिखने-पढ़ने तक में परेशानी होने लगती है। ऐसे में लोगों को जिम या एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी ये कंपन की समस्या केवल इतनी आसान नहीं है। जिसे इतनी आसानी से हल किया जा सके। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से हाथ-पैरों में कंपन के पीछे कुछ रोग बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसे विस्तार से..

Causes of shivering hand

हाथ-पैरों में कंपन के कारण रोग - Diseases due to Tremors in Hands and Legs in Hindi

1. पार्किंसन

हाथ-पैरों की कंपन का सबसे मुख्य कारण पार्किंसन रोग है। पार्किंसन एक न्यूरोलॉजिकल रोग है, जिससे हमारे पूरा शरीर प्रभावित होने लगता है। इस रोग के चलते न केवल हमारे हाथ-पैर बल्कि इससे हमारे शरीर में कंपन शुरु हो जाता है। इस तरह के लक्षण दिखते ही आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

End of Feed