युवाओं में तेजी से बढ़ा किडनी स्टोन का खतरा, आयुर्वेद से जानें बचाव के असरदार उपाय

Kidney Stone : गलत खानपान, कम पानी और बिगड़ी जीवनशैली के कारण युवाओं में किडनी स्टोन तेजी से बढ़ रहा है। आयुर्वेद में इसे ‘अश्मरी रोग’ कहा जाता है, जो त्रिदोष के असंतुलन के कारण होता है। आज हम आपको किडनी स्टोन से निजात दिलाने वाले कुछ असरदार उपाय बताने जा रहे हैं।

Kidney Stone : गलत खानपान और कम पानी पीने की वजह से शरीर में धीरे-धीरे कई सारी परेशानियां होने लगती हैं। आज के समय में खराब जीवनशैली की वजह से युवाओं से लेकर बुजुर्गों में किडनी स्टोन (गुर्दे की पथरी) बहुत ज्यादा देखी जा रही है। कई बार पथरी की परेशानी को दवा लेकर ठीक किया जा सकता है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में दवा की जगह सर्जरी का सहारा लिया जाता है। लेकिन आज हम आपको आयुर्वेद की मदद से किडनी स्टोन का इलाज बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं किडनी स्टोन के लिए असरदार आयुर्वेदिक नुस्खे...

kidney stone in youngsters

किडनी स्टोन का खतरा और इलाज

क्यों होती है किडनी स्टोन?

आयुर्वेद में गुर्दे की पथरी को “अश्मरी रोग” कहा जाता है, जिसका सीधा अर्थ है शरीर में किसी कठोर संरचना का बनना। आयुर्वेद में गुर्दे की पथरी को वात, पित्त और कफ तीनों के असंतुलन से जोड़कर देखा गया है। शरीर में तीनों दोषों का संतुलन तब होता है जब शरीर को सही मात्रा में पानी न दिया जाए और ज्यादा नमक, मांसाहार, प्रोटीन और मसालेदार भोजन का सेवन किया जाए। इसके साथ ही जीवनशैली का खराब होना भी किडनी स्टोन होने का बड़ा कारण है। खाने के बाद तुरंत लेट जाने से पाचन शक्ति कमजोर होती है और खाना सही से नहीं पचता है। ऐसे में किडनी स्टोन का खतरा ज्यादा रहता है।

End of Feed