क्या IVF के बाद मां का दूध कम बनता है? डॉक्टर ने बताया पूरा सच

IVF Pregnancy: IVF के जरिए मां बनने वाली कई महिलाओं के मन में यह सवाल रहता है कि क्या इलाज का असर उनके दूध बनने की क्षमता पर पड़ सकता है।

IVF Pregnancy: मां बनना हर महिला के जीवन का बेहद खास अनुभव होता है। लेकिन जिन महिलाओं ने IVF यानी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन की मदद से गर्भधारण किया होता है, उनके मन में बच्चे के जन्म के बाद कई सवाल होते हैं। इन्हीं में से एक बड़ा सवाल होता है कि क्या IVF की वजह से मां का दूध कम बन सकता है या बच्चे को स्तनपान कराने में परेशानी आ सकती है?

IVF Pregnancy

क्या IVF के बाद मां का दूध कम बनता है

विशेषज्ञों का कहना है कि यह सिर्फ एक भ्रम है। IVF प्रक्रिया का मां के दूध बनने की क्षमता पर कोई सीधा असर नहीं पड़ता। दिल्ली के ग्रेटर कैलाश की IVF विशेषज्ञ डॉ. सुतापा सेन बताती हैं कि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है जिससे यह साबित हो कि IVF कराने वाली महिलाओं में दूध कम बनता है या स्तनपान प्रभावित होता है।

End of Feed