क्या रोज अगरबत्ती जलाने से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा? जानिए एक्सपर्ट क्या कहते हैं

लंबे समय तक किसी भी तरह के धुएं या वायु प्रदूषण के संपर्क में रहना शरीर में सूजन और इंसुलिन रेजिस्टेंस जैसी प्रक्रियाओं से जुड़ सकता है। इसलिए संतुलित और सुरक्षित इस्तेमाल ही सबसे बेहतर तरीका है।

भारतीय घरों में पूजा के समय अगरबत्ती जलाना बहुत आम है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से वायरल हुआ कि रोज अगरबत्ती जलाने से डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या यह सच है?

Agarbatti

क्या सच में अगरबत्ती जलाने से बढ़ जाता है ब्लड शुगर (Photo: iStock)

एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दावे को लेकर डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब तक ऐसा कोई पुख्ता वैज्ञानिक सबूत नहीं मिला है जो यह साबित करे कि एक अगरबत्ती जलाने से सीधे ब्लड शुगर बढ़ जाता है या डायबिटीज हो जाती है। डायबिटीज एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाना, बीमारी, कुछ दवाइयां या शरीर का मेटाबॉलिक तनाव जिस तरह ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं, उसी तरह अगरबत्ती का सीधा असर साबित नहीं हुआ है।

End of Feed