काजू कतली से गुलाबजामुन तक, 1 पीस में कितनी होती है कैलोरी, जानिए जलाने के लिए करनी होगी कितनी वॉक

Diwali Sweets Calories: दिवाली का त्योहार तरह-तरह के पकवान और मिठाईयों के बिना अधूरा सा लगता है। हम सभी दिवाली पर काजू कतली, गुलाबजामुन, लड्डू या बर्फी आदि का खूब मजा लेते हैं। लेकिन खाने से पहले क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर इनमें कैलोरी कितनी होती है? बता दें हर मिठाई में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इसे बर्न करने के लिए आपको एक्टिव रहना जरूरी है। चलिए जानते हैं कितनी वॉक करके आप मिठाई की कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

Diwali Sweets Calories: दिवाली का नाम सुनते ही सबसे पहले दिमाग में मिठाइयों की खुशबू और मीठा स्वाद आ जाता है। घर-घर में काजू कतली, गुलाबजामुन, लड्डू और बर्फी बनती हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इन छोटे-छोटे टुकड़ों में कितनी कैलोरी छिपी होती है? योगा और न्यूट्रिशन एक्सपर्ट जूही कपूर कहती हैं कि त्योहार खुशी का समय होता है, गिल्ट का नहीं। बस जरूरत है थोड़ी जागरूकता की। तो आइए जानते हैं आपकी पसंदीदा मिठाई के एक पीस में कितनी कैलोरी होती है और उसे जलाने के लिए कितनी देर चलना पड़ेगा।

Diwali Sweets Calories

Diwali Sweets Calories (Image- AI)

दिवाली खुशी का त्योहार है गिल्ट का नहीं

जूही कपूर कहती हैं, 'त्योहार खुशी के लिए होते हैं, गिल्ट के लिए नहीं। मैं खुद भी भारतीय हूं और हर साल दिवाली पर वही मिठाइयां खाती हूं। बस सालों में इतना समझ आ गया है कि मिठाई का मजा लिमिट में लेना चाहिए। ये सिर्फ एक जागरूकता का संदेश है ताकि लोग जान सकें कि कब रुकना है।' यानी मिठाई खाइए जरूर, लेकिन सोच-समझकर। लिमिट में खाएंगे तो ना सेहत बिगड़ेगी, ना त्योहार का मजा।

End of Feed