इस आयुर्वेदिक डाइट ने बचाई सिद्धू की पत्नी की जान, जानें क्या खाकर स्टेज 4 कैंसर को दी पटखनी

Navjot Singh Sidhu Wife Health In Hindi: पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़े-बड़े कॉमेडी शोज में जज की भूमिका में रहने वाले नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कैंसर से जंग जीत ली है। जिसकी घोषणा नवजोत सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए की है। आइए जानते हैं कैसा रहा उनका कैंसर के खिलाफ जंग का ये सफर...

पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कई कॉमेडी शो में जज की भूमिका में रह चुके नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने हाल ही में 4 स्टेज के कैंसर को हराया है। आपको बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू को स्टेज 4 का ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था। जिसके इलाज के लिए उन्होंने आयुर्वेद का सहारा लिया। जी हां इस बात का खुलासा कल शाम खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए किया है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी को अब डॉक्टर्स ने पूरी तरह कैंसर से मुक्त घोषित कर दिया है। आइए जानते हैं कैसी रही उनकी कैंसर के खिलाफ जंग और किस चीज के सहारे से मिली इस गंभीर लड़ाई में जीत।

navjot singh siddhu

डॉक्टर छोड़ चुके थे आस

नवजोत सिंह सिद्धू की मानें तो उनकी पत्नी यानी नवजोत कौर सिद्धू को लगभग 2 साल पहले स्टेज 4 का ब्रेस्ट कैंसर डिटेक्ट हुआ था। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके बचने की संभावना को केवल 3% बताया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि इतनी कम संभावना के बाद भी हमने इस जानलेवा रोग को हराया। क्योंकि हमने एक बेहद अनुशासित लाइफस्टाइल को फॉलो किया और एक सख्त डाइट प्लान को अपनाया।

End of Feed