अल्सर के संकेत हो सकते हैं पेट में जलन, दर्द और भारीपन, भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Symptoms of Ulcer In Stomach : क्या आपको भी अक्सर पेट में जलन, हल्का दर्द और भारीपन की शिकायत रहती हैं। यदि हां तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। ये आपके पेट में बन रहे अल्सर का संकेत हो सकते हैं। जिसे इग्नोर करना आपकी सेहत के मुसीबत का कारण बन सकता है। जी हां आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Symptoms of Ulcer In Stomach : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हर कोई खुद की सेहत का ख्याल रखना भूल रहा है। सुबह की शुरुआत जल्दीबाजी में होती है, दोपहर में काम का तनाव रहता है और रात को थककर जो भी खाने को मिल जाए, उसे खाकर सो जाना आदत बन चुकी है। ऐसी जीवनशैली में सबसे ज्यादा असर हमारे पाचन तंत्र पर पड़ता है, और इसी वजह से पेट की कई गंभीर बीमारियां शुरू होने लगती हैं। इन्हीं बीमारियों में एक है 'पेट का अल्सर'। आधुनिक चिकित्सा इसे पेट की अंदरूनी परत में हुए घाव के रूप में देखती है, लेकिन आयुर्वेद में यह केवल एक शारीरिक रोग नहीं बल्कि शरीर और मन दोनों के असंतुलन का संकेत है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

Symptoms Of Ulcer In Stomach

आयुर्वेद के अनुसार जब शरीर की 'अग्नि,' यानी पाचनशक्ति, कमजोर हो जाती है और पित्त दोष बढ़ने लगता है, तब यह दोष पेट की नाज़ुक परत को प्रभावित करता है। धीरे-धीरे यह परत जलने लगती है और वहां घाव, यानी छाले, बनने लगते हैं। यही स्थिति पेट में अल्सर कहलाती है। इसे आयुर्वेद में 'परिणाम शूल' या 'अन्नवह स्रोतों का विकार' कहा गया है।

End of Feed