बर्गर के साथ कोल्ड ड्रिंक पीने का है शौक तो हो जाएं सावधान, एक बार की मील 10 मिनट तक कम करती है जिंदगी

क्या आप भी फास्ट फूड खाने के शौकीन हैं? यदि हां तो आपका ये शौक आपकी जिंदगी कुछ मिनट छीन सकता है। जी हां हाल ही में हुए शोध में ये बात साबित हुई है कि फास्ट फूड का सेवन आपकी जीवन प्रत्याशा को कम कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से ...

फास्ट फूड खाना भला किसे पसंद नहीं होता है, पिज्जा हो या बर्गर इन्हें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी बड़े ही स्वाद से खाते हैं। इसके अलावा यदि साथ में कोल्ड ड्रिंक पीने को मिल जाए तो फिर आनंद दोगुना हो जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इतना पसंद आने वाला ये खाना आपकी सेहत को जरा भी पसंद नहीं है। जी हां हाल ही में हुए एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि फास्ट फूड्स का सेवन आपके जीवन के लिए हानिकारक साबित हो रहा है। आइए जानते हैं फास्ट फूड के सेहत पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से...

fast food

कैसे पड़ रहा है असर?

हेल्थ रिसर्च में शामिल वैज्ञानिकों का दावा है कि एक चीज बर्गर खाना आपकी जिंदगी के लगभग 9 मिनट कम करता है, जबकि गिलास कोल्ड ड्रिंक पीने से आपकी जिंदगी के लगभग 12 मिनट तक कम होते हैं। वहीं 1 हॉट डॉग खाने से आप अपनी जिंदगी के 36 मिनट खो सकते हैं। वहीं इसके साथ कोल्ड ड्रिंक पीने से ये नुकसान और ज्यादा बढ़ सकता है। जिसका कारण है कि इन फूड्स में शामिल नाइट्रेट्स और नाइट्राइट्स आपके शरीर को भारी नुकसान पहुंचाते हैं।

End of Feed