Budget Friendly Superfoods: सेहतमंद रहना हम सभी चाहते हैं लेकिन अक्सर ये ख्याल हमारे मन में होता है कि हेल्दी खाना या फिर सुपरफूड्स महंगा होता है। हमें ये जानना बेहद जरूरी है कि सुपरफूड्स का मतलब सिर्फ महंगे और विदेशी खाने नहीं होते बल्कि कई ऐसे पारंपरिक, सस्ते और ताकतवर फूड्स हैं जो आपकी किचन में भी मौजूद रहते हैं लेकिन, जिनपर हमारा ध्यान ना के बराबर जाता है। आइए जानते हैं ऐसे 4 सुपरफूड्स जो सस्ते भी हैं और सेहतमंद भी-
Superfoods Under Budget
चना (भुना या उबला हुआ): प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर चने को आप उबालकर या भूनकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह नाश्ते में या शाम को हल्के स्नैक के रूप में आप इसका सेवन कर सकते हैं। लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी यह मदद करता है ऐसे में अगर आप वजन कम करने का विचार कर रहे हैं तो भी चने आपके लिए शानदार विकल्प हैं।
दही: पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ ही इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए दही सूपरफूड है। दही प्रोबायोटिक से भरपूर होती है जो कैल्शियम और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है। दोपहर के खाने के साथ या रायते के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।
मेथी के पत्ते / हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी सब्जिया विटामिन A, C, आयरन और फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं ऐसे में आप मेथी के पत्ते और हरी पत्तेदार सब्जियां अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सब्जी, पराठा या दाल में मिलाकर इसका सेवन किया जा सकता है। मेथी, पालक या फिर सरसों का चुनाव आप कर सकते हैं।
दलिया: फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स से भरपूर दलिया आप डाइट में शामिल कर सकते हैं। दूध के साथ मीठा दलिया या फिर सब्जियों के साथ नमकीन दलिया आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से धीरे-धीरे शरीर को एनर्जी मिलती है ऐसे में यह वजन घटाने में भी काफी मदद करता है।
