Breastfeeding Week 2025: मां के दूध से नहीं भरता बच्चे का पेट? शिशु के लिए ये हो सकता है बेस्ट दूध, डॉक्टर से जानें ऊपर का दूध कितना पौष्टिक

Breastfeeding Week 2025: न्यूबॉर्न बेबी के लिए वैसे तो मां का दूध ही बेस्ट होता है। हालांकि किन्हीं कारणों की वजह से ऐसा हो सकता है कि, बच्चे का पेट मां के दूध से न भरे। ऐसे में क्या ऊपर का दूध देना सही है? गाय या भैंस किसका दूध बच्चों के लिए अच्छा है और पौष्टिक है। ब्रेस्ट फीडिंग वीक में डॉक्टर से जाने सब कुछ..

Breastfeeding Week 2025: मां बनना एक अनमोल एहसास है। एक मां अपने बच्चे के लिए हर वो चीज करना चाहती है, जो उसके स्वास्थ्य और भविष्य के लिए सबसे बेहतर हो। खासतौर पर जब बात होती है शिशु के पहले छह महीनों की, तो मां की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है, क्योंकि यह वह समय होता है जब बच्चे का विकास हर दिन तेजी से हो रहा होता है। ऐसे में मां का दूध ही बच्चे के लिए सर्वोत्तम पोषण माना जाता है। लेकिन कुछ मामलों में जब मां का दूध पर्याप्त मात्रा में नहीं बनता या किसी कारणवश बच्चा स्तनपान नहीं कर पाता, तो माता-पिता के मन में एक ही सवाल उठता है कि क्या गाय या भैंस का दूध दिया जा सकता है?

Breastfeeding Week Which milk is best for kids (Photo Credit - Canva)

बच्चों को ऊपर का दूध पिलाना सही है या नहीं?

इस सवाल के जवाब में नोएडा स्थित सीएचसी भंगेल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीरा पाठक ने कुछ बेहद अहम जानकारियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि एक साल से पहले शिशु को किसी भी प्रकार का बाहरी दूध देना उचित नहीं होता, चाहे वह गाय का हो या भैंस का। मां के दूध में मौजूद एंटीबॉडीज शिशु को संक्रमण से बचाती हैं, वहीं गाय और भैंस के दूध में ये सुरक्षा तत्व नहीं होते। ऐसे में यह सोचना कि बाहरी दूध से बच्चे को इम्युनिटी मिलेगी, गलत धारणा है।

End of Feed