20-40 साल की उम्र वाली महिलाओं में सबसे ज्यादा बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामले, डॉक्टर्स से जानें इसकी असल वजह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2023, 01:22 PM IST

डॉक्टरों ने मंगलवार को कहा कि 20-40 साल की युवा महिलाओं में स्तन कैंसर की घटनाएं काफी बढ़ रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, स्तन कैंसर दुनिया भर में महिलाओं को प्रभावित करने वाला सबसे आम प्रकार का कैंसर है। 2020 में 20 लाख से ज्यादा महिलाओं में स्तन कैंसर का पता चला और 6 लाख से अधिक मरीजों की जान चली गई।

क्यों बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामले?

स्तन कैंसर जागरूकता पर हाल ही में एक वेबिनार के दौरान फरीदाबाद स्थित अमृता हॉस्पिटल की मेडिकल ऑन्कोलॉजी की वरिष्ठ सलाहकार डॉ सफलता बाघमार ने कहा, ”स्तन कैंसर महिलाओं में पाए जाने वाले सबसे आम प्रकार के कैंसर के रूप में हेल्थ चार्ट में सबसे ऊपर है और हाल के दिनों में इसकी घटनाएं बढ़ी हैं। समय पर निदान और प्रभावी उपचार के लिए स्तन कैंसर के शुरुआती चेतावनी संकेतों को पहचानना महत्वपूर्ण है। नई गांठें, स्तन की बनावट में बदलाव, त्वचा की अनियमितताएं, निपल से जुड़ी समस्याएं, निपल से खून आने जैसे बदलावों पर नजर रखें।”

End of Feed