Brain Health: सिर्फ बादाम से नहीं होगा दिमाग तेज, ब्रेन हेल्थ दुरुस्त रखने के लिए अपनाएं ये 10 तरीके

Brain Health Tips in Hindi: सिर्फ बादाम खाने से दिमाग तेज नहीं होता। न्यूरोलॉजिस्ट से जानिए ब्रेन हेल्थ, याददाश्त और एकाग्रता बेहतर बनाए रखने के लिए क्या खाएं और कौन-सी 10 आदतें अपनाएं।

Brain Health: दिमाग तेज करने की बात आते ही अक्सर सलाह मिलती है कि रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाएं। बेशक बादाम पौष्टिक हैं, लेकिन क्या केवल इन्हें खाने से याददाश्त अच्छी रह सकती है? इसका जवाब सटीक हां नहीं है। दरअसल, हमारा दिमाग चौबीसों घंटे काम करता है। इसलिए उसे किसी एक ‘जादुई’ चीज की नहीं, बल्कि बैलेंस्ड डाइट के साथ ही बैलेंस्ड रुटीन की भी जरूरत है।

brain health, brain health tips

दिमाग को तेज रखने के लिए क्या खाएं, डॉक्टर से जानें

दिल्ली के सीके बिड़ला हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. के. के. जिंदल ने दिमाग को लंबे समय तक दुरुस्त रखने की कुछ जरूरी बातें बताई हैं। उनका कहना है कि दिमाग को लंबे समय तक स्वस्थ रखने का कोई एक जादुई फूड नहीं होता। रोजमर्रा की छोटी-छोटी अच्छी आदतें उम्र बढ़ने के साथ ब्रेन को स्वस्थ रखने और याददाश्त कम होने के खतरे को घटाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं।

आइए डॉक्टर की इस सलाह से समझते हैं कि बादाम के अलावा दिमाग को दुरुस्त रखने के लिए आपकी प्लेट और रुटीन में और क्या क्या शामिल होना चाहिए।

End of Feed