उम्र 44 लुक 24, शाहिद कपूर का फिटनेस मंत्रा, बस फॉलो करो ये टिप और बन जाओ यंग आइकन

Bollywood Fitness Secrets: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने लुक्स को लेकर भी काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। 44 साल की उम्र में भी शाहिद 24 साल के दिखते हैं इसका सीक्रेट उन्होंने खुद बताया था। शाहिद की बात मानकर और डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप भी खुदको यंग आइकन बना सकते हैं।

Shahid Kapoor Fitness Tips: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को यूथ आइकन कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा। 44 साल के शाहिद को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना काफी मुश्किल है। 44 साल के शाहिद 24 साल के युवा की तरह ही नजर आते हैं जिनका फिटनेस मंत्रा उन्होंने खुद शेयर किया था। शाहिद ने रणवीर अल्लाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर पॉडकास्ट के दौरान बताया था कि वो इतने फिट और यंग कैसे दिखते हैं। शाहिद से जब उनके लुक्स को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने डिटेल में खाने से लेकर नींद को लेकर बताया।

शाहिद कपूर ने बताया की वो शाकाहारी हैं और शराब आदि किसी भी नशीली चीज का सेवन नहीं करते हैं। पिछले कुछ सालों से उन्होंने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है। नींद को लेकर भी वो पूरी तरह से डिसिप्लिन में रहना पसंद करते हैं।

End of Feed